लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कार ने बाइक को टक्कर मारी, बोनट पर गिरे सवार को आधे किलोमीटर तक घसीटा, हुई मौत

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 3, 2023 17:46 IST

दिल्ली के सबसे सुरक्षित और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक कनॉट प्लेस के पास कस्तूरबा गांधी और टॉलस्टाय मार्ग के चौराहे पर एक कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। क्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार कार की बोनट पर गिर गया लेकिन कार के ड्राइवर ने आधा किमी तक गाड़ी नहीं रोकी। बाद में बोनट पर पड़े व्यक्ति को कार सवार दिल्ली गेट के पास फेंक कर भाग निकले। इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में एक बार फिर से कंझावला जैसा हिट एंड रन का मामला सामने आयाएक कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दीमोटरसाइकिल सवार कार की बोनट पर गिर गया लेकिन कार के ड्राइवर ने आधा किमी तक गाड़ी नहीं रोकी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कंझावला जैसा हिट एंड रन का मामला सामने आया है। दिल्ली के सबसे सुरक्षित और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक कनॉट प्लेस के पास कस्तूरबा गांधी और टॉलस्टाय मार्ग के चौराहे पर एक कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटर साइकिल सवार 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार कार की बोनट पर गिर गया लेकिन  कार के ड्राइवर ने आधा किमी तक गाड़ी नहीं रोकी। बाद में बोनट पर पड़े व्यक्ति को कार सवार दिल्ली गेट के पास फेंक कर भाग निकला। ये घटना बीते शनिवार, 29 अप्रैल की है।

मामले की जानकारी देते हुए बुधवार, 3 मई को पुलिस ने बताया कि  टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार दो लोगों में से एक व्यक्ति कार के बोनट पर गिर गया। कार सवार ने इसके बावजूद गाड़ी नहीं रोकी और उसे करीब आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार रात को हुई जब एक ‘स्पोर्ट्स युटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) ने कथित तौर पर मोटरसाइकिल पर सवार दीपांशु वर्मा और उनके रिश्तेदार मुकुल वर्मा (20) को टक्कर मार दी। 

पुलिस के अनुसार, "टक्कर के कारण दीपांशु हवा में उछलकर कार के बोनट पर गिर गया जबकि मुकुल सड़क पर गिर गया। आरोपी ने कार नहीं रोकी और दीपांशु को आधे किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिसके बाद दीपांशु सड़क पर गिर गया और कार चालक फरार हो गया।  दोनों पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दीपांशु को मृत घोषित कर दिया गया जबकि मुकुल को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। आरोपी कार चालक को रविवार को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया गया है।"

बता दें कि घटना में पीड़ित दोनों युवक आपस में रिश्तेदार हैं। कुल दीपांशु की बुआ का लड़का है। दिल्ली पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि  कार ड्राइवर का नाम हरनीत सिंह चावला है। हादसे के दौरान वह नशे में था और महिंद्रा XUV चला रहा था। इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। इस घटना ने दिल्ली में हुए कंझावला हादसे की याद ताजा कर दी। तब 31 दिसंबर की रात में कार सवार पांच युवकों ने 20 साल की युवती अंजलि को टक्कर मारी थी। इसके बाद वे अंजलि को 12 किमी तक घसीटते रहे थे।

टॅग्स :दिल्लीक्राइमदिल्ली पुलिससड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?