लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में पोलियो टीकाकरण के लिए गई थी टीम, लोगों ने NPR-NRC वाला समझ कर पीट डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2020 08:37 IST

पुलिस ने कहा कि दोनों लोग बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने गए थे। अली बाग कॉलोनी में उन्हें कुछ लोगों ने रोक लिया और उनसे उनके ठिकाने के बारे में जानकारी मांगी। आरोप लगाया कि वे लोग एनआरसी के लिए डेटा एकत्र रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आईपीसी की धारा 354, 342 और 390 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।इस मामले में पांचों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में नेशनल पोलियो पिलाने गई टीम के लोगों के स्थानीय लोगों ने पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) व एनआरसी वाला समझकर पकड़ लिया। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक लोगों ने उनकी पिटाई भी की। इसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा टीम को बचाया गया।

पुलिस ने कहा कि दोनों लोग बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने गए थे। अली बाग कॉलोनी में उन्हें कुछ लोगों ने रोक लिया और उनसे उनके ठिकाने के बारे में जानकारी मांगी। आरोप लगाया कि वे लोग एनआरसी के लिए डेटा एकत्र रहे हैं।

इस मामले में पुलिस ने कहा कि दोनों लोग बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने गए थे। जब वे अली बाग कॉलोनी पहुंचे तो उन्हें कुछ लोगों ने रोक लिया। उन्होंने सबसे पहले उनके ठिकाने के बारे में पूछा और आरोप लगाया कि वे लोग एनआरसी के लिए डेटा एकत्र रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आईपीसी की धारा 354, 342 और 390 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कहा, “हमने पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इनमें दो नामजद हैं। पांचों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजकुमार कहते हैं, ''रविवार को हमारी टीम पोलियो टीकाकरण शिविर के लिए गई थी और स्थानीय लोगों से पोलियो सर्वेक्षण के हिस्से के रूप में अपने बच्चों के बारे में कुछ जानकारी मांगी थी। स्थानीय लोगों को संदेह था कि NPR गणना के लिए सवाल पूछे जा रहे थे और टीम के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। ”

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)मेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो