लाइव न्यूज़ :

बक्सरः नाबालिग लड़की को गन पॉइंट पर अपहरण कर 5 घंटे तक कमरे में बंद कर चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर छोड़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 12, 2023 17:09 IST

बिहार के बक्सर का मामला है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष कुमार ने एक स्पेशल टीम तैयार कर आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए उन्हें रवाना कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेशल टीम तैयार कर आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दिया है।फिलहाल आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। नाबालिग लड़की बधार (खेत) में शौच करने के लिए गई थी।

पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों के द्वारा बेधड़क आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जान रहा है। बेलगाम हो चुके अपराधियों ने बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को गन पॉइंट पर अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 

चार की संख्या में रहे अपराधियों ने तकरीबन 5 घंटे तक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद पुनः उसे बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर ले जाकर छोड़ दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष कुमार ने एक स्पेशल टीम तैयार कर आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए उन्हें रवाना कर दिया है।

बताया जा रहा है कि फिलहाल आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की बधार (खेत) में शौच करने के लिए गई थी। उसी समय दूसरे गांव रसेन के रहने वाले सत्येंद्र सिंह के पुत्र शशि कुमार, रविंद्र चौबे के पुत्र सुशांत चौबे, जितेंद्र चौबे के पुत्र मोहित चौबे तथा एक अन्य अज्ञात युवक दो बाइक पर सवार होकर आए।

उनमें से सुशांत चौबे नामक युवक ने बंदूक दिखाकर लड़की को बाइक पर बैठा लिया शशि कुमार के दालान में चले गए। जहां चारों ने दिन में तकरीबन 11 बजे से लेकर 4 बजे तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे रसेन गांव के ही बधार में लाकर छोड़ दिया।

बाद में उसी गांव के कुछ किसानों ने कड़ी धूप में लड़की को अकेले भटकते देखा तो उसे पूछताछ कर जानकारी ली। लड़की ने आपबीती बताई तो किसानों ने उसके परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद दूसरे गांव से उसके परिजन पहुंचे और फिर उसे लेकर थाने में गए। जहां उसकी मां के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

जिसके बाद पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लड़की को मेडिकल जांच के लिए बक्सर भेज दिया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चारों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। एक स्पेशल टीम बनाकर भेजी गई है जो आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला