लाइव न्यूज़ :

बूंदीः भाई के घर गई थी मां और बेटे, सुनसान जगह पर 29 वर्षीय पुत्र ने नशे की हालत में 52 वर्षीय माता के साथ किया रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2024 07:19 IST

पुलिस के अनुसार, पीड़िता बेटे के साथ अपने भाई के घर गई थी लेकिन दोनों जब वापस लौट रहे थे, तो आरोपी व्यक्ति ने सुनसान जगह पर अपनी मां से दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देपूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया।जेल भेज दिया गया।

कोटाः राजस्थान के बूंदी जिले में एक व्यक्ति को नशे की हालत में अपनी मां से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब आरोपी (28) अपनी 52 वर्षीय मां के साथ गांव में अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद पीड़िता अपने छोटे बेटे और बेटी के साथ डाबी थाने पहुंची और आरोपी बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने शुरुआती पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता बेटे के साथ अपने भाई के घर गई थी लेकिन दोनों जब वापस लौट रहे थे, तो आरोपी व्यक्ति ने सुनसान जगह पर अपनी मां से दुष्कर्म किया। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) तरुणकांत सोमानी ने कहा, ‘‘हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।’’

मप्र : रील बनाने गई युवती के साथ बलात्कार, दो लोग हिरासत में लिए गए

इंदौर में अपने एक दोस्त के साथ रील बनाने गई 22 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मल्हारगंज थाने के प्रभारी शिव कुमार रघुवंशी ने बताया कि युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह मंगलवार को अपने एक दोस्त के साथ रील बनाने शहर के बाहरी इलाके में गई थी।

जहां दो लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। रघुवंशी ने बताया कि बलात्कार के दोनों आरोपी युवती के दोस्त के परिचित हैं जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवती की मेडिकल जांच कराई गई है और मामले की विस्तृत छानबीन जारी है।

महाराष्ट्र: मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने को लेकर डांटने पर किशोरी घर छोड़कर चली गई

महाराष्ट्र के ठाणे में मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करने को लेकर परिजनों के डांटने के बाद 15 वर्षीय एक लड़की घर छोड़कर चली गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। किशोरी सोमवार को अपराह्न करीब एक बजे डोंबिवली इलाके के खोनी में अपना घर छोड़कर चली गई और वापस नहीं लौटी।

अधिकारी ने बताया कि मानपाडा पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में माता-पिता ने कहा कि मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करने को लेकर उन्होंने उसे डांटा था जिसके बाद वह घर छोड़कर कहीं चली गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अपहरण के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड