लाइव न्यूज़ :

बूंदीः 70 वर्षीय पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, मरा समझकर फरार और ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की, बुजुर्ग का शव रेलवे पटरी पर मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2023 19:17 IST

पहचान लखेरी कस्बे के नयापुरा निवासी घासीलाल गुर्जर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि गुर्जर ने बृहस्पतिवार शाम अपनी पत्नी लोधाबाई से झगड़े के बाद उसे चाकू मार दिया था और उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।बृहस्पतिवार देर रात चलती ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली।दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 (अप्राकृतिक मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया। 

कोटाः राजस्थान के बूंदी जिले में 70 वर्षीय एक व्यक्ति ने झगड़े के दौरान अपनी पत्नी पर हमला करने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग का शव शुक्रवार सुबह भावपुर गांव के पास रेलवे पटरी पर मिला।

 

उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान लखेरी कस्बे के नयापुरा निवासी घासीलाल गुर्जर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि गुर्जर ने बृहस्पतिवार शाम अपनी पत्नी लोधाबाई से झगड़े के बाद उसे चाकू मार दिया था और उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

लखेरी थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) महेश कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे ने बृहस्पतिवार रात शिकायत दर्ज कराई थी कि मारपीट के दौरान मां पर चाकू से हमला कर उसके पिता घर से लापता हो गये हैं। एसएचओ ने बताया कि गुर्जर ने अपनी पत्नी पर हमला करने के बाद उसे मरा हुआ समझकर संभवत: बृहस्पतिवार देर रात चलती ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया और आगे की जांच के लिए इस संबंध में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 (अप्राकृतिक मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए