लाइव न्यूज़ :

मिलिए Bullet चोर से! पलक झपकते ही ऐसे लॉक तोड़कर चुरा लेते है ये बाइक, रॉयल एनफील्ड के शातिर चोरों ने पुलिस को दिया लाइव डेमो, वीडियो वायरल

By आजाद खान | Updated: March 16, 2022 16:01 IST

इन आरोपियों की गिरफ्तारी एक मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई क

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश पुलिस ने बुलेट बाइक चुराने के आरोप में दो लड़को को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से तीन और बुलेट मिली है। वे कैसे बुलेट के लॉक को खोलते थे इसका एक डेमो वीडियो भी वायरल हो रहा है।

ग्वालियर: मध्य प्रदेश पुलिस ने दो लड़कों को गिरफ्तार किया है जिन पर रॉयल एनफील्ड बाइक (बुलेट) को चुराने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, ये लड़के आंख झपकते ही बुलेट को चुरा लेते थे और ऐसा वे पहले कई बार कर चुके हैं। मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें इन में से एक लड़के ने यह कर के दिखाया कि वे कैसे कुछ ही सिकेंड में रॉयल एनफील्ड बाइक यानी बुलेट को चोरी कर लेते थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लड़के शहर के डीडी नगर इलाके में चोरी की हुई बुलेट को छुपाने आए हैं। इस पर शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) रवि भदौरिया ने टीम बनाकर मौके पर पुलिस वालों को भेजा था। पुलिस के अनुसार, जैसे ही लड़के वहां पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मुरैना जिले के निवासी श्याम गुर्जर और बाजना गुरज है। उनके पास से पुलिस को तीन और बाइक भी मिले हैं। 

कैसे करते थे आरोपी बुलेट चोरी

वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि एक आरोपी पुलिस को यह बता रहा है कि कैसे वे बुलेट की चोरी करते थे। डेमो के लिए पुलिस ने आरोपी को एक बुलेट दिया और उसका लॉक तोड़कर चोरी करने की बात कही थी। इसके बाद लड़के ने एक ही झटके में बुलेट के लॉक को तोड़ दिया और फिर बाइक को चालु करके दिखा दिया। वहां मौजूद किसी ने इस डेमो का पूरा वीडिया बनाया और  फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया है। 

बुलेट ही केवल क्यों चुराते है

गिरफ्तारी के बाद जब आरोपियों से पुछा गया कि वे केवल बुलेट ही क्यों चुराते थे तो उन्होंने बताया कि उन्हें बुलेट की अच्छी दाम मिलती थी इसलिए उनका हमेशा टारगेट बुलेट ही होता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीग्वालियरPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज