लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज को मिली जमानत, गोकशी के बाद हुई हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हुई थी हत्या

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 26, 2019 11:15 IST

बुलंदशहर हिंसा: पिछले साल 2018 में तीन दिसंबर को बुलंदशहर जिले के स्याना इलाके के महाव गांव में गोकशी की घटना के बाद हिंसा भड़क गई थी जिसमें एक पुलिस अधिकारी समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देयोगेश राज को 2 जनवरी 2019 को गिरफ्तार किया गया था। योगेश बजरंग दल का एक स्थानीय नेता है।इस मामले का एक अन्य आरोपी बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता शिखर अग्रवाल पहले से ही जमानत पर बाहर है। 

बुलंदशहर हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। बुलंदशहर में तीन दिसंबर 2018 को गोकशी के बाद हुई हिंसा में  गोली लगने के कारण पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह (44) की हत्या हो गई थी। इस हिंसा में एक आम नागरिक सुमीत कुमार (20) और एक अन्य की भी मौत हो गई थी।

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने योगेश राज के वकील और सरकारी वकील की दलीलें सुनने के बाद राज की जमानत अर्जी मंजूर करने का आदेश पारित किया। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि उस हिंसा में याचिकाकर्ता की कोई भूमिका नहीं थी और इस मामले में अन्य आरोपी पहले से जमानत पर हैं। 

राज्य सरकार के वकील ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आवेदक ने राजद्रोह का गंभीर अपराध किया है, इसलिए उसकी जमानत की अर्जी खारिज की जानी चाहिए। अदालत ने संबद्ध पक्षों की दलीलें सुनने के बाद योगेश राज की जमानत की अर्जी मंजूर कर ली।

बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या में बजरंग दल का एक स्थानीय नेता योगेश राज पर भी आरोप था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। इस मामले का एक अन्य आरोपी बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता शिखर अग्रवाल पहले से ही जमानत पर बाहर है। 

योगेश राज को 2 जनवरी 2019 को गिरफ्तार किया गया था। बुलंदशहर हिंसा में जब पुलिस द्वारा बताया गया था कि मुख्य आरोपी योगेश राज है तो योगेश राज ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था। इस वीडियो में वह कह रहा था कि भगवान इंसाफ करेगा और उसे भगवान पर पूरा भरोसा है। योगेश ने कहा, पुलिस ने इसे इस तरीके से पेश किया है जैसे मानिए मेरा कोई लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा हो।

टॅग्स :बुलंदशहर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एयरफोर्स अधिकारी और बारातियों के बीच चले लात घूंसे, कपड़े फटे, बुलंदशहर में घुड़चढ़ी के दौरान साइड मांगने पर हुआ विवाद

क्राइम अलर्टUP Crime: बुलंदशहर में 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, गैंगरेप कर छत से फेंका, हुई मौत, पुलिस एनकाउंटर में आरोपियों को मारी गई गोली

क्राइम अलर्टBulandshahr: 18 महीने के मासूम का कत्ल, पड़ोसी के घर संदूक में मिला शव; 12वीं के छात्र पर लगा आरोप

क्राइम अलर्टप्रेमिका की शादी तय हुई, प्रेमी ने पानी टंकी से कूदकर खुदकुशी की

क्राइम अलर्टVIDEO: ज्वैलर शॉप में गहने देखने पहुंची महिला निकली चोर, 6 लाख के हार पर हाथ किया साफ; CCTV के खुला राज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos