लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में दो पुजारियों की हत्या पर सीएम योगी एक्शन में, DM और SSP को दिए ये आदेश, जानें घटना से जुड़ी सारी बातें

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 28, 2020 10:51 IST

बुलंदशहर साधु हत्या मामला: बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली इलाके में मंदिर में दो पुजारियों के शव मंगलवार की सुबह मिले हैं। पुलिस ने शुरुआती जांच के तौर पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशवों की पहचान 55 वर्षीय साधु जगनदास और 35 वर्षीय साधु सेवादास के रूप में की गई है। गांव वाले ने बताया है कि ये दोनों साधु तकरीबन 15 सालों से गांव में रहते थे।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दो पुजारियों की हत्या का मामला सामने आया है। बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली में दो पुजारियों के शव मिले हैं। पुलिस की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर फौरन रिपोर्ट मांगी है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यलय की ओर से ट्वीट कर बताया गया है कि आरपियों के खिलाफ जल्द सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ट्वीट में लिखा गया है, ''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राम पगौना, जनपद बुलंदशहर में हुई हत्या की घटना का संज्ञान लेते हुए DM,SSP व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में विस्तृत आख्या देने व दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने निर्देश दिए हैं।'' हत्या 27 अप्रैल की रात को की गई है। 

जानें पुलिस ने इस हत्या के शुरुआती जांच में क्या कहा? 

SSP बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह ने कहा है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह पाया गया है कि कुछ दिन पहले उसने पुजारियों का चिमटा गायब कर दिया था जिसके बाद पुजारियों ने उसे डांटा था। इसके बाद ही उसने आज सुबह 2 पुजारियों की हत्या कर दी। आगे की जांच जारी है। 

बुलंदशहर साधु हत्या मामला: अहम बातें

शवों की पहचान 55 वर्षीय साधु जगनदास और 35 वर्षीय साधु सेवादास के रूप में की गई है। दोनों की हत्या सोमवार रात की गई है। जब वह मंदिर परिसर में सो रहे थे तब उनकी हत्या की  गई। आज (28 अप्रैल) सुबह जब गांववाले मंदिर पहुंचे तो साधुओं के लथपथ शव देखकर भड़क गए। 

वहीं एक गांव वाले ने बताया है कि ये दोनों साधु तकरीबन 15 सालों से गांव में रहते थे और मंदिर की देखभाल करते थे। 

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा