लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर इंदौर में बिल्डर के घर डकैती, वारदात का सीसीटीवी फुटेज वायरल

By भाषा | Updated: November 27, 2019 16:13 IST

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि लसूड़िया थाना क्षेत्र की कंचन विहार कॉलोनी में बिल्डर कैलाशचंद्र गोयल के घर में घुसकर पांच से छह बदमाशों ने इस वारदात का अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देडकैती दौरान बदमाशों ने एक सुरक्षा गार्ड से उसकी रायफल भी छीन ली। पुलिस अधिकारियों ने डकैतों के हाथ लगे माल का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया।वारदात के बाद फरार डकैतों की तलाश जारी है। 

इंदौर हथियारबंद बदमाशों ने मंगलवार रात एक बिल्डर के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। सनसनीखेज वारदात के दौरान बिल्डर के घर के बाहर तैनात दो निजी सुरक्षा गार्डों को डकैतों द्वारा बंधक बनाये जाने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि लसूड़िया थाना क्षेत्र की कंचन विहार कॉलोनी में बिल्डर कैलाशचंद्र गोयल के घर में घुसकर पांच से छह बदमाशों ने इस वारदात का अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि वारदात के दौरान डकैतों ने गोयल के घर के बाहर कुर्सियों पर बैठे दो निजी सुरक्षा गार्डों को बंदूक के बल पर धमकाया।

इस दौरान बदमाशों ने एक सुरक्षा गार्ड से उसकी रायफल भी छीन ली। इसके बाद दोनों सुरक्षा गार्डों को घर के भीतर ले जाकर गोयल के परिवार के सदस्यों के साथ बंधक बना लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने डकैतों के हाथ लगे माल का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया। लेकिन कहा कि इसमें नकदी और सोने के जेवरात शामिल हैं। वारदात के बाद फरार डकैतों की तलाश जारी है। 

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड