लाइव न्यूज़ :

गुजरात: बीएसएफ जवान की पीट-पीटकर हत्या की, बेटी के अश्लील वीडियो को लेकर किया था विरोध

By रुस्तम राणा | Updated: December 26, 2022 21:01 IST

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब हुई जब बीएसएफ जवान मेल्जीभाई वाघेला एक 15 वर्षीय लड़के के घर गए और लड़के द्वारा अपनी बेटी के आपत्तिजनक वीडियो को ऑनलाइन प्रसारित किए जाने के बारे में उसके परिवार से शिकायत की।

Open in App
ठळक मुद्देवाघेला अपनी बेटी के आपत्तिजनक वीडियो को लेकर लड़के के परिवार से शिकायत की लेकिन जैसे ही विरोध करने वहां पहुंचे तो लड़के के परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दीजब जवान ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने उस पर लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया

अहमदाबाद: गुजरात के नडियाद जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दरअसल, बीएसएफ जवान की हत्या ऑनलाइन प्रसारित हो रहे बेटी के अश्लील वीडियो को लेकर हुई। जावन ने अपनी बेटी के एक अश्लील वीडियो का विरोध किया था। 

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब हुई जब बीएसएफ जवान मेल्जीभाई वाघेला एक 15 वर्षीय लड़के के घर गए और लड़के द्वारा अपनी बेटी के आपत्तिजनक वीडियो को ऑनलाइन प्रसारित किए जाने के बारे में उसके परिवार से शिकायत की। वाघेला अपने बेटे नवदीप और पत्नी के साथ वहां गए थे।

लेकिन वे जैसे ही विरोध करने वहां पहुंचे तो लड़के के परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब जवान ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने उस पर लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनके बेटे पर भी हमला किया। 

हमले के दौरान बीएसएफ जवान को गंभीर चोट आई और फिर मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनके बेटे को सिर में चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, 307, 322, 504, 143, 147 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए