लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने दाऊद इब्राहिम के सहयोगी टाइगर हनीफ के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया खारिज

By भाषा | Updated: May 18, 2020 05:49 IST

भारत में हनीफ गुजरात के सूरत शहर में 1993 में हुए दो बम विस्फोटों के मामले में वांछित है। हनीफ का पूरा नाम मोहम्मद हनिफ उमेरजी पटेल है और ग्रेटर मैनचेस्टर के बोल्टॉन के एक किराना दुकान में दिखने के बाद स्कॉटलैंड यार्ड ने प्रत्यर्पण वारंट के आधार पर उसे फरवरी 2010 में गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश सरकार ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कथित सहयोगी टाइगर हनीफ के प्रत्यर्पण के लिये भारत का अनुरोध ठुकरा दिया है। ब्रिटेन के गृह विभाग ने यह पुष्टि की है। भारत में हनीफ गुजरात के सूरत शहर में 1993 में हुए दो बम विस्फोटों के मामले में वांछित है।

ब्रिटिश सरकार ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कथित सहयोगी टाइगर हनीफ के प्रत्यर्पण के लिये भारत का अनुरोध ठुकरा दिया है। ब्रिटेन के गृह विभाग ने यह पुष्टि की है।

भारत में हनीफ गुजरात के सूरत शहर में 1993 में हुए दो बम विस्फोटों के मामले में वांछित है। हनीफ का पूरा नाम मोहम्मद हनिफ उमेरजी पटेल है और ग्रेटर मैनचेस्टर के बोल्टॉन के एक किराना दुकान में दिखने के बाद स्कॉटलैंड यार्ड ने प्रत्यर्पण वारंट के आधार पर उसे फरवरी 2010 में गिरफ्तार किया था।

हनीफ (57) ने उसके बाद ब्रिटेन में रहने का प्रयास करते हुए बार-बार यह कहा है कि भारत भेजे जाने पर वहां उसे प्रताड़ित किया जाएगा। आखिरकार, गृह मंत्री साजिद जावेद के कार्यकाल में उसे कानूनी सफलता मिली और पाकिस्तानी मूल के मंत्री (जावेद) ने पिछले साल उसके भारत प्रत्यर्पण के अनुरोध को खारिज कर दिया।

ब्रिटेन के गृह विभाग के सूत्र ने रविवार को कहा, ‘‘हम पुष्टि कर सकते हैं कि हनीफ के प्रत्यर्पण का अनुरोध तत्कालीन गृह मंत्री ने खारिज कर दिया था और अदालत ने उसे अगस्त 2019 में आरोप मुक्त कर दिया।’’ हनीफ के प्रत्यर्पण का पहला आदेश जून 2012 में तत्कालीन गृह मंत्री टेरेसा मे ने दिया था। 

टॅग्स :दाऊद इब्राहिमब्रिटेनक्राइमलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह