लाइव न्यूज़ :

बीपीएससीः प्रश्न पत्र लीक मामले में ईओयू टीम को बड़ी कामयाबी, सरकारी कर्मचारी सहित चार अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2022 18:23 IST

ईओयू टीम के मुताबिक पिन्टू पटना एनआईटी से इंजीनियरिंग भी कर चुका है. पिन्टू इससे पहले 2015 में इलाहाबाद के अध्यापक भर्ती घोटाला में भी गिरफ्तार हुआ था. मुंगेर जिला में ये 2020 के हत्याकांड का भी अभियुक्त है. 

Open in App
ठळक मुद्देआईएएस अधिकारी रंजीत कुमार सिंह को वायरल क्वेश्चन पेपर भेजा था.एसआईटी ने वायरल प्रश्न पत्र भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया.आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार सिंह समेत अन्य लोगों से एसआईटी ने महत्वपूर्ण जानकारियां लीं थी.

पटनाः बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी कर्मचारी समेत चार और लोगों को गिरफ्तार किया है.

 

एसआईटी ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार सिंह को वायरल क्वेश्चन पेपर भेजा था. इस शख्स से लगातार पूछताछ चल रही थी और आखिरकार एसआईटी ने वायरल प्रश्न पत्र भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि शुक्रवार को आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार सिंह समेत अन्य लोगों से एसआईटी ने महत्वपूर्ण जानकारियां लीं थी, इसके बाद आगे की कार्रवाई की गई. माना जा रहा है कि एसआईटी को इस मामले में कोई बड़ी जानकारी मिली है और प्रश्न-पत्र लीक होने के तार अब गिरोह से भी जुड़ चुके हैं. आज जिन अन्य 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है वो इसकी गिरोह से जुडे़ हुए हैं.

इनकी कमान एनआईटी के एक छात्र के हाथ में थी, जबकि कृषि विभाग के एक सहायक भी इस गिरोह से जुड़ा रहा. इसके साथ ही टीम ने यह दावा है कि पटना के लोहानीपुर इलाके में बकायदा कंट्रोल रूम बनाकर गिरोह के लोग काम कर रहे थे. इस पूरे मामले में सरगना आनंद गौरव उर्फ पिन्टू यादव का नाम सामने आ रहा है.

ईओयू टीम के मुताबिक पिन्टू पटना एनआईटी से इंजीनियरिंग भी कर चुका है. पिन्टू इससे पहले 2015 में इलाहाबाद के अध्यापक भर्ती घोटाला में भी गिरफ्तार हुआ था. मुंगेर जिला में ये 2020 के हत्याकांड का भी अभियुक्त है. ईओयू की टीम को छापेमारी के दौरान कई अत्याआधुनिक गैजेट भी मिले हैं. गिरफ्तार होने वालों में भागलपुर निवासी राजेश कुमार, जो कृषि विभाग में सहायक के पद पर है.

निशिकांत कुमार राय, जो सीवान जिला के निवासी है. पटना के कंकड़बाग से कृष्ण मोहन सिंह जो वैशाली जिला के निवासी है और हाई स्कूल देसरी के शिक्षक हैं. सुशील कुमार सिंह जो औरंगाबाद के निवासी है, शामिल हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि यह गिरोह पटना में एक कंट्रोल रूम बनाए हुए था. जो कदमकुआं थाना के लोहानीपुर मोहल्ले में बनाया गया था.

यह गिरोह प्रश्न-पत्र लीक कर उसका सही उत्तर देने के एवज में अपने क्लाइंट से लाखों रुपये वसूलता था. कई परीक्षार्थियों को ये प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराता रहा. इस गिरोह के कई अन्य लोगों की पहचान हुई है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं, कंट्रोल रूम से एसआईटी ने कैश भी बरामद किया है. पिन्टू के बैंक अकाउंट में 12 लाख होने की सूचना के बाद ईओयू की टीम ने खाते को फ्रीज करवा दिया है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारबिहार लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा