लाइव न्यूज़ :

यूपी में लड़के ने 8 साल के चचेरे भाई से किया रेप, पंचायत ने सुनाया 4 थप्पड़ व 1 लाख के जुर्माने का फरमान

By अनुराग आनंद | Updated: February 18, 2021 14:08 IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ग्राम पंचायत ने बलात्कार के मामले के एक आरोपी को 4 थप्पड़ मारने व 1 लाख रुपये देने का जुर्माना देने का फैसला सुनाकर मामले को सुलझा दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद पीड़ित की आवाज सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने लड़के को बिजनौर के नूरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।इस मामले में मंगलवार को उग्र ग्रामीण एकत्र हुए और पंचायत बुलाई।पंचायत ने आरोपी लड़के को चार थप्पड़ मारने और 1 लाख रुपये के जुर्माने की त्वरित सजा की घोषणा की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक ग्राम पंचायत ने चचेरे भाई द्वारा एक 8 साल के बच्चे के साथ कथित रूप से रेप किए जाने के एक मामले में युवक पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

इसके साथ ही पंचायत ने कहा कि रेप के मामले को निपटाने के लिए आरोपी को सार्वजनिक तौर पर चार थप्पड़ मारना चाहिए।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, 16 वर्षीय आरोपी ने बिजनौर के नेहटौर इलाके में अपने 8 साल के चचेरे भाई के साथ कथित तौर पर कुकर्म किया था। मामला स्थानीय पंचायत द्वारा सुलझा लिया गया।

ऐसा इसलिए क्योंकि परिवार के ही सदस्य के आरोपी होने की वजह से पीड़ित के अभिभावक ने पुलिस के पास नहीं जाने का फैसला लिया।

आरोपी बच्चे को बहला-फुसलाकर एक खेत में ले गया था-

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि युवक 8 साल के पीड़ित बच्चे को गांव से बाहर एक खेत में ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न करने लगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ राहगीरों ने लड़के के रोने की आवाज सुनी और उसे गांव ले गए। इसके बाद लड़के को बिजनौर के नूरपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

पंचायत ने 4 थप्पड़ व 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया-

इस मामले में मंगलवार को उग्र ग्रामीण एकत्र हुए और पंचायत बुलाई। पंचायत ने आरोपी लड़के को चार थप्पड़ मारने और 1 लाख रुपये के जुर्माने की त्वरित सजा की घोषणा की। पंचायत द्वारा फरमान सुनाए जाने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया। इसके बाद मीडिया के लोग गांव आकर मामले की जानकारी इकट्ठा करने लगे।

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने ये कहा है-

इस मामले में पुलिस अधिकारी नेहटौर एसएचओ, जय कुमार ने कहा कि मामला एक ही परिवार से संबंधित है। हम गांव गए थे, लेकिन पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। हम पंचायत और उसके फैसले के बारे में नहीं जानते हैं। यह कानूनी नहीं है। एक वरिष्ठ पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबिजनौररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी