लाइव न्यूज़ :

 नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड और एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, मौत के कारणों का पता लगा रही पुलिस

By भाषा | Updated: May 24, 2020 13:32 IST

पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मृतक का नाम देवी प्रसाद (45 वर्ष) और वह जनपद सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र के सेक्टर 135 के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव भी मिला।सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

नोएडा: सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर चार स्थित एक कंपनी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड रविवार सुबह कंपनी परिसर के बाहर मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि 24 मई सुबह साढ़े पांच बजे के करीब थाना सेक्टर 20 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर चार में स्थित एक कंपनी के बाहर लगे ट्रांसफार्मर के पास एक सिक्योरिटी गार्ड मृत अवस्था में पड़ा है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मृतक का नाम देवी प्रसाद (45 वर्ष) और वह जनपद सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है। वहीं पुलिस को थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र के सेक्टर 135 के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव भी मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा