लाइव न्यूज़ :

बोधगयाः पूजा करने आई महिला बौद्ध भिक्षुणी को पीट-पीटकर किया घायल, फोड़ा सिर, दोनों आरोपी सगे भाई

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2021 19:06 IST

महिला भिक्षुणी को समुदाययिक स्वास्थ्य केंद्र बोधगया में उपचार के लिए जे जाया गया. इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. 

Open in App
ठळक मुद्देमहाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गई थी, जहां भंते(भिक्षु) ने अपने भाई के साथ मिलकर मारपीट किया.आवेदन में पीड़ित बौद्ध भिक्षुणी लिखा है कि राहुल भंते और उसके भाई विनोद कुमार ने मेरे साथ मारपीट किया. बोधगया थाने में राहुल भंते और उसके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है.

पटनाः विश्व में शांति और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले भगवान गौतम बुद्ध की धरती बोधगया आज रक्तरंजित हो गई. विश्व की धरोहर महाबोधि मंदिर में स्थित तारा देवी मंदिर के पास एक महिला बौद्ध भिक्षुणी को एक भंते ने पिटाई कर दी, जिससे महिला भिक्षुणी का सिर फट गया.

 

 

मंदिर परिसर में रक्त की धारा फूट पड़ी, जिसके बाद महिला भिक्षुणी को समुदाययिक स्वास्थ्य केंद्र बोधगया में उपचार के लिए जे जाया गया. इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार तिब्बती महिला बौद्ध भिक्षुणी सोनम दिकी रोज की तरह आज भी महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गई थी, जहां भंते(भिक्षु) ने अपने भाई के साथ मिलकर मारपीट किया.

जिससे महिला का सिर फट गया. थाने में दिए गए आवेदन में पीड़ित बौद्ध भिक्षुणी लिखा है कि राहुल भंते और उसके भाई विनोद कुमार ने मेरे साथ मारपीट किया. जिससे मेरा सिर फट गया. भिक्षुणी ने यह भी आरोप लगाया है कि वे लोग मुझे जान से मारने की धमकी भी देते रहते हैं. जिसको लेकर मैं बोधगया थाने में राहुल भंते और उसके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है.

महिला भिक्षुणी ने राहुल भंते और उसके भाई विनोद की गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं, दूसरी ओर राहुल भंते का कहना है कि दो दिन पहले सोनम दिकी का मेरे भाई के साथ झगडा हुआ था. जब हम उससे पूछने गए कि झगड़ा क्यों किया? इसपर महिला भिक्षुणी आकर मेरे साथ उलझ गई, लेकिन मैने उसे मारपीट नहीं किया. वो खुद अपने नाखून से अपना सिर फाड़ लिया था. अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा