लाइव न्यूज़ :

झारखंड:धनबाद में बीजेपी नेता की मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

By भाषा | Updated: August 20, 2020 00:22 IST

पुलिस अधीक्षक (नगर) आर रामकुमार ने बताया, ‘‘ यह घटना निकट के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। हमने जांच शुरू की है। हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।’’

Open in App

धनबाद: धनबाद के बैंक मोड़ क्षेत्र में बुधवार को वाहन से बाहर निकलते ही 40 वर्षीय भाजपा नेता की मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि धनबाद शहर में पार्टी के केंदुआ इकाई के उपाध्यक्ष सतीश सिंह मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे तभी चेहरा ढके दो लोग पीछे से मोटरसाइकिल से आए और उनके सिर पर करीब से गोली मार दी और घटनास्थल से फरार हो गए।

सिंह को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक (नगर) आर रामकुमार ने बताया, ‘‘ यह घटना निकट के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। हमने जांच शुरू की है। हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।’’

धनबाद सदर के विधायक राज सिन्हा ने इसे राजनीतिक हत्या करार दिया है। सिंह को सिन्हा का करीबी माना जाता था। सिन्हा ने कहा, ‘‘ सतीश एक लोकप्रिय नेता के रूप में उभर रहे थे इसलिए उनकी हत्या कर दी गई।’’ हालांकि उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया और आरोप लगाया कि यह धनबाद में खराब होती कानून-व्यवस्था का संकेत है। 

टॅग्स :हत्याकांडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला