लाइव न्यूज़ :

BJP कार्यकर्ता योगेश गौड़ा मर्डर केस में पहली बार हुई गिरफ्तारी, CBI ने कुछ लोगों को किया अरेस्ट, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: March 2, 2020 05:58 IST

अज्ञात लोगों ने 15 जून 2016 को भाजपा के जिला पंचायत सदस्य गौड़ा की हत्या उनके जिम में कर दी थी ।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार की सिफारिश पर एजेंसी ने जांच अपने हाथ ली थी ।गौड़ा धारवाड के सप्तापुरा में एक जिम चलाते थे। वह मुख्य आरोपी बसवराज शिवप्पा मुत्तगी के दोस्त थे ।

कर्नाटक के धारवाड़ में 2016 में भाजपा कार्यकर्ता योगेश गौड़ा की हत्या के मामले में सीबीआई ने कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और कुछ को हिरासत में लिया है । अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मामले में पहली बार गिरफ्तारी हुई है ।

एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि विभिन्न राज्यों में हिरासत में लिए गए लोगों और गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे संदिग्ध पकड़े जाएंगे और रात के समय भी अभियान चलने की संभावना है, इसलिए ज्यादा ब्योरा नहीं दिया जा सकता।

उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने 15 जून 2016 को भाजपा के जिला पंचायत सदस्य गौड़ा की हत्या उनके जिम में कर दी थी । कर्नाटक सरकार की सिफारिश पर एजेंसी ने जांच अपने हाथ ली थी । गौड़ा धारवाड के सप्तापुरा में एक जिम चलाते थे। वह मुख्य आरोपी बसवराज शिवप्पा मुत्तगी के दोस्त थे ।

गौड़ा को मुत्तगी द्वारा एक जमीन सौदे का पता चला था। गौड़ा ने मुत्तगी को धमकी दी थी कि वह जमीन नहीं खरीदें क्योंकि यह उनके नियंत्रण में है और अगर ऐसा करेंगे तो वह उनकी हत्या कर देंगे । कर्नाटक पुलिस मामले की जांच पूरी कर चुकी है और नौ सितंबर 2016 को छह आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह