बिहार: पुलिसकर्मी की गोली से हुई युवक की मौत, मचा हंगामा

By एस पी सिन्हा | Published: November 5, 2018 03:19 PM2018-11-05T15:19:27+5:302018-11-05T15:19:27+5:30

घटना के बाद स्थिति को नियंत्रण करने के लिए ग्रामीणों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोडे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस फायरिंग में एक की मौत हो गई है। लोगों में आक्रोश फैल गया।

Bihar: Youth killed by policeman in Patna | बिहार: पुलिसकर्मी की गोली से हुई युवक की मौत, मचा हंगामा

बिहार: पुलिसकर्मी की गोली से हुई युवक की मौत, मचा हंगामा

बिहार की राजधानी पटना जिले के परसा इतवारपुर इलाके में जुआ खेलने की सूचना पर एएसआई त्रिशूल पांडे पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे तो ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर पिटाई की। घटना जुआ खेलने को लेकर विवाद में हुई। 

पुलिस ने इस दौरान फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पब्लिक के साथ हुई झडप में दारोगा भी गंभीर रुप से घायल हो गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद स्थिति को नियंत्रण करने के लिए ग्रामीणों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोडे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस फायरिंग में एक की मौत हो गई है। लोगों में आक्रोश फैल गया। 

जिसके बाद ग्रामीणों ने रेल और सडक जाम कर दिया। बताया जाता है कि इतवारपुर में रविवार की रात लोग जुआ खेल रहे थे। पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस ने जब उन लोगों को जुआ खेलने के लिए मना किया। 

इस दौरान पुलिस और उन लोगों के बीच बहस और बाद में मारपीट होने लगी। स्थानीय नागरिकों से घिरने के बाद पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें सुरेश उर्फ चिंटू के सीने में गोली लग गई और उसकी मौत हो गई।

फायरिंग में दो अन्य लोगों को भी गोली लगी। गुस्साई भीड ने दारोगा त्रिशूल पांडेय की पिटाई कर दी, जिसमें वो गंभीर रुप से घायल हो गए। आज सुबह अपने पुलिसकर्मी जब अपने साथियों को छुडाने पहुंचे तो लोगों ने उन पर पथराव करना शुरू कर दिया।

 मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। बताया जाता है कि ग्रामीण पुलिसकर्मियों से पिस्तौल छीनने का प्रयास कर रहे थे कि आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई जिसमें एक युवक की मौत हो गई। 

वहीं पुलिस के द्वारा चालाई गई गोली से मृतक का नाम सुरेश कुमार बताया जा रहा है, जिसकी छाती में गोली लगी और उसकी मौत हो गई, वहीं पुलिस की फायरिंग में दो अन्य युवक घायल हो गए हैं।

Web Title: Bihar: Youth killed by policeman in Patna

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Biharबिहार