लाइव न्यूज़ :

वैशाली सदर अस्पताल में भर्ती कैदी मना रहा था रंगरेलियां, दूसरे प्रदेश से बुलाई गई थी कॉलगर्ल, ऐसे खुली पोल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 29, 2022 14:18 IST

बिहारः पुलिस ने कॉलगर्ल, वार्ड बॉय समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। यह बात सामने आई है कि कैदी ने दूसरे राज्य से लड़की बुलाई थी और वार्ड ही उसके साथ रंगरेलियां मना रहा था। 

Open in App
ठळक मुद्देसदर अस्पताल के कैदी वार्ड से सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।करताहा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और तब मामले की पोल खुली।अस्पताल में ही मौज मस्ती के लिए कॉलगर्ल को बुला लिया गया।

पटनाः बिहार में कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच वैशाली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में जिस्मफरोशी की जा रही थी। सजायाफ्ता एक कैदी ने अस्पताल के कैदी वार्ड में कॉलगर्ल बुलाई और उसके साथ वहीं पर रंगरेलियां मनाने लगा।

तभी अचानक थाना प्रभारी आ धमके और उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने कॉलगर्ल, वार्ड बॉय समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। यह बात सामने आई है कि कैदी ने दूसरे राज्य से लड़की बुलाई थी और वार्ड ही उसके साथ रंगरेलियां मना रहा था। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई किया और मौके से कॉल गर्ल, वार्ड बॉय समेत कई लोगों को पकड़ा।

फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। वैशाली से आ रही है, जहां सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। कैदी वार्ड के कर्मियों की मिलीभगत से सजायाफ्ता कैदी वार्ड में कॉल गर्ल के साथ रंगरेलियां मनाई जा रही थी। लड़की दूसरे प्रदेश से बिहार बुलाई गई थी।

सूचना मिलते ही करताहा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और तब मामले की पोल खुली। कुछ महीने पहले एक वांटेड अपराधी अस्पताल में इलाज के बहाने अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने चला गया था। लेकिन अब तो सारी हदें पार हो गई। अस्पताल में ही मौज मस्ती के लिए कॉलगर्ल को बुला लिया गया।

कैदी वार्ड में जमकर मस्ती हुई। इस मामले में वैशाली के एसपी मनीष ने कहा कि यह काफी गंभीर मामला है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे, उनपर सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद इस मामले में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPoliceजेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?