लाइव न्यूज़ :

रक्षक ही बना भक्षक! रंगदारी के आरोप में दो दरोगा गिरफ्तार, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

By एस पी सिन्हा | Updated: July 13, 2019 19:37 IST

जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो इसे क्या कहेंगे? अपराधियों के द्वारा रंगदारी मांगे जाने की बातें तो प्राय: सामने आती रहती हैं, लेकिन कानून का पहरेदार ही जब अपराध करने लगे तो इसे क्या कहेंगे?

Open in App

जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो इसे क्या कहेंगे? अपराधियों के द्वारा रंगदारी मांगे जाने की बातें तो प्राय: सामने आती रहती हैं, लेकिन कानून का पहरेदार ही जब अपराध करने लगे तो इसे क्या कहेंगे? बिहार के गया जिले में दो दारोगा पर ही रंगदारी मांगने का आरोप लगा है. इस मामले में गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए बाराचट्टी के थाना के दो सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगदारी के साथ ही वसूली की जुर्रत करने वाले बाराचट्टी थाना के जमादार (एएसआइ) धर्मेंद्र कुमार और हरेंद्र कुमार गिरफ्तार कर लिए गए हैं. जबकि थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है. इसके अलावा थाना के प्राइवेट चालक को भी पकड़ा गया है. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि ओडिशा से लोहा लेकर एक ट्रक नेपाल जा रहा था. ट्रक झारखंड नंबर का है. दोनों जमादार ट्रक चालक से 50 हजार रुपये की वसूली करने की हिमाकत कर रहे थे.

जांच-पड़ताल के दौरान थानाध्यक्ष की भी उसमें संलिप्तता पाई गई. अंतत: त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम दोनों जमादार गिरफ्तार किए गए और थानाध्यक्ष लाइन हाजिर किया गया. वहीं, ट्रक चालक के बयान पर बाराचट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई हो रही. आज दोनों जमादार जेल भेज दिए गये हैं.

एसएसपी के मुताबिक गुरुवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोल्डन लाइन होटल के पास उक्त ट्रक खड़ा था. उसी दौरान बाराचट्टी थाने के दोनों जमादार वहां तहकीकात के लिए पहुंच गए. वे दोनों उस वक्त गश्ती पर नहीं थे और वैसे भी लोहे की जांच का अधिकार पुलिस को नहीं है. इसके बावजूद दोनों जमादार ट्रक चालक और खलासी को पकड़ कर थाने ले आए. उसके साथ ही गाड़ी के मूल कागजात और चाबी को जब्त कर लिया. दोनों जमादारों ने चालक पर दबाव देकर ट्रक मालिक को थाने बुलवाया. नाजायज तरीके से 50 हजार रुपये की मांग की. शुक्रवार शाम इसकी शिकायत मिली. इसके बाद तत्काल बाराचट्टी थाने में छापेमारी की गई. 

एसएसपी ने पूछताछ की तो ट्रक के कागजात और चाबी जब्त करने से दोनों जमादार मुकर गए. थानाध्यक्ष से भी सही जवाब नहीं दिया. तब थाना में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों का टीआइ परेड कराया गया. ट्रक चालक व मालिक ने दोनों जमादारों की पहचान कर ली. उसके बाद दोनों के कमरे की तलाशी ली गई तो वहां से जब्त कागजात व चाबी की बरामदगी हुई.

एसएसपी की इस कार्रवाई की जद में बाराचट्ठी थाने के दारोगा धर्मेंद्र कुमार और हरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके साथ ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है. बता दें कि एसएसपी राजीव मिश्रा द्वारा अपने ही अधीनस्थ दारोगा पर कार्रवाई करने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले शराब तश्कर से घूस लेने के आरोप में चाकंद थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की थी.

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?