लाइव न्यूज़ :

बिहार: राजद विधायक के बेटे ने दिखाई दबंगई, खाना पसंद नहीं आने पर की खोमचे वाले की बेरहमी से पिटाई, हालत नाजुक

By एस पी सिन्हा | Updated: June 12, 2019 16:08 IST

घायल युवक ने बताया है कि मैं सड़क किनारे खोमचा लगाने का काम करता हूं. मेरे खोमचे से कुछ खाने-पीने का सामान विधायक के आवासीय होटल में मंगाया गया था, जो खाना विधायक-पुत्र को पसंद नहीं आया. उसी को लेकर विवाद बढ़ गया तथा विधायक-पुत्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मेरी जमकर धुनाई कर दी.

Open in App

बिहार के सासाराम से राजद विधायक डॉक्टर अशोक कुमार के बेटे की दबंगई सामने आई है. राजद विधायक डॉक्टर अशोक कुमार के बेटे अंकुर कुमार पर आरोप लगा है कि उसने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी. युवक को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. उस पर आरोप है कि उसने विधायक के आवासीय होटल में रजत केसरी नामक युवक की जमकर पिटाई की है, जिससे युवक के माथे में गंभीर चोट आई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक पुत्र द्वारा पिटाई से घायल युवक ने होश में आने पर बयान दिया है, जिसके आधार पर राजद विधायक के पुत्र अंकुर कुमार सहित तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. घायल युवक ने बताया है कि मैं सड़क किनारे खोमचा लगाने का काम करता हूं. मेरे खोमचे से कुछ खाने-पीने का सामान विधायक के आवासीय होटल में मंगाया गया था, जो खाना विधायक-पुत्र को पसंद नहीं आया. उसी को लेकर विवाद बढ़ गया तथा विधायक-पुत्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मेरी जमकर धुनाई कर दी. जिसके बाद मैं बेहोश हो गया. 

घायल युवक के परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में एनएमसीएच जमुहार में भर्ती तो कराया, लेकिन तब वह बेहोश था, उसके होश में आने के बाद पुलिस ने उसका बयान लिया, तो मामला स्पष्ट हो सका.

बताया गया है कि युवक के माथे पर गंभीर चोट आई है. जिसका डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया है. घायल युवक को फिलहाल होश आ गया है. पीड़ित युवक के बयान पर राजद विधायक के पुत्र अंकुर कुमार सहित तीन लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया गया है. उल्लेखनीय है कि विधायक-पुत्र पर पहले भी दबंगई के कई आरोप लग चुके थे हैं. लेकिन इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा है. 

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने घायल युवक के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है. पीड़ित की बहन ने इस मामले में तहरीर दी थी. जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया.

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीसासारामआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"