लाइव न्यूज़ :

बिहारः नालंदा में पत्रकार के बेटे की आंखें फोड़ने के बाद किया मर्डर, गांव में पसरा मातम  

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 15, 2019 10:49 IST

बिहारः चुन्नू रविवार को खेलने के लिए घर से बाहर गया था और देर शाम तक घर पर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों को चिंता सताने लगी और खोजबीन शुरू कर दी। परिजन चुन्नू को खोजते-खोजते एक तालाब के पास पहुंचे जहां उसका शव पड़ा हुआ था। चुन्नू के शव के देखते ही सभी के होश उड़ गए।

Open in App

बिहार के नालंदा में रविवार (14 अप्रैल) को हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक पत्रकार के 15 वर्षीय बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पत्रकार आशुतोष कुमार के पुत्र अश्विनी कुमार उर्फ चुन्नू की आंख फोड़कर हत्या की। पत्रकार का बेटा हरनौत थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में दादी के साथ रहता था, जबकि वह अपनी पत्नी के साथ हरनौत में किराए के मकान में रहते हैं।  

खबरों के मुताबिक, चुन्नू रविवार को खेलने के लिए घर से बाहर गया था और देर शाम तक घर पर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों को चिंता सताने लगी और खोजबीन शुरू कर दी। परिजन चुन्नू को खोजते-खोजते एक तालाब के पास पहुंचे जहां उसका शव पड़ा हुआ था। चुन्नू के शव के देखते ही सभी के होश उड़ गए।

परिजनों ने इस मामले की सूचना हरनौत थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तत्काल प्रभाव से घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। 

इस घटना को लेकर नालंदा एसपी नीलेश कुमार का कहना है कि मृतक किशोर की आखों से खून निकला है। हालांकि उसकी आखों के पास कोई कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता लग सकेगा। साथ ही साथ घटना की जांच चल रही है। इधर, पत्रकार आशुतोष के परिवार व गांव में मातम पसरा हुआ है। चुन्नू उनका इकलौता बेटा था और उनकी तीन बेटियां भी है। जिनमें से दो की शादी हो चुकी है और एक की होनी थी, जिसके लिए घर में तैयारियां चल रही थीं।

टॅग्स :हत्याकांडबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम