लाइव न्यूज़ :

बिहार: शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने किया प्रेमिका पर हमला, 12 बार चाकू मारकर लड़की को किया गंभीर रूप से घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2023 16:28 IST

घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमी मौके से फरार है। ऐसे में पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीतामढी जिले में एक प्रेमी ने प्रेमिका पर हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि शादी से इंकार पर हमला किया है। इस हमले में प्रेमी ने उस पर 12 बार चाकू से वार किया है।

पटना:  बिहार के सीतामढ़ी जिले में दिल्ली के साक्षी हत्याकांड जैसा ही मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में युवती के द्वारा शादी से इंकार किए जाने पर सिरफिरे प्रेमी ने युवती पर 12 बार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। यह घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के हरिबेला गांव की है। युवती शहर के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिबेला गांव निवासी रमेश शाह के पुत्र चंदन कुमार का गांव के ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच लड़की की शादी कहीं और तय हो गई। जिसके बाद प्रेमी ने शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन प्रेमिका ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के शरीर के कई अंगों पर चाकू से 12 बार हमला कर दिया है। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार है। 

पेट में पांच बार किया गया है हमला

लड़की के पेट में पांच छाती में एक और पैर पर एक बार चाकुओं से हमला किया गया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। आरोपी सहित उसका पूरा परिवार इस घटना के बाद फरार है। वहीं युवती पर हुए हमला के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है। 

 

टॅग्स :क्राइमबिहारPoliceबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?