लाइव न्यूज़ :

बिहार के समस्तीपुर में नाबालिग लड़की ने पिता और चाचा पर लगाया यौन शोषण का आरोप, मां पर भी गंभीर आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2022 14:08 IST

समस्तीपुर जिले के सिंघिया पंचायत की एक नाबालिग लड़की ने अपने ही परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. लड़की के अनुसार उसके ही पिता और चाचा उसके साथ दुष्कर्म करते हैं. मां पर भी पैसे लेकर लोगों से गलत काम कराने का आरोप लड़की ने लगाया है.

Open in App

पटना: बिहार में समस्तीपुर जिले के सिंघिया पंचायत से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल 15 साल की नाबालिग लड़की अपने पिता और चाचा पर यौन शोषण का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है. पीड़िता ने पुलिस के सामने यह कहा है कि उसका पिता और चाचा हर रोज उसके साथ गंदा काम करते हैं. इतना ही नहीं, पीड़िता ने यह भी कहा है कि मां चंद पैसों के लिए अपनी बेटी के जिस्म की बोली लगाती है.

पुलिस को दिये गये आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि मेरे पिता और चाचा मेरे साथ रोज गंदा काम करते हैं. यही नही मेरे माता-पिता पैसों के लिए दूसरे लोगो से मेरा दुष्कर्म भी करवाते हैं. विरोध करने पर मेरे साथ बुरी तरह से मारपीट की जाती है. पीड़ित लडकी ने यह भी बताया है कि केवल पिता और चाचा ही नहीं, बल्कि उसके साथ हर रोज 20 से 25 लोग गंदा काम करते हैं. 

पीड़िता के अनुसार उसके पिता और मां घर मे ही शराब बेचते हैं और उसी लोग से पैसा लेकर उसके साथ दुष्कर्म भी करवाते हैं. लड़की का आरोप है कि थाने की पुलिस भी लड़की के घर शराब पीने आती है और उसके साथ दुष्कर्म करती है. पीड़िता को मदद करने वाला कोई नहीं है. पंचायत का पूर्व मुखिया निरंजन सिंह भी उसके घर आता है और शराब पीकर उसके साथ दुष्कर्म करता है. 

पीड़िता ने गुहार लगाई है कि उसकी रक्षा की जाए नहीं तो ये लोग उसकी हत्या कर देंगे. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचाररेपBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास