लाइव न्यूज़ :

बिहार: जमीन विवाद के चलते घर में घुसकर गर्भवती मां और तीन मासूमों की निर्मम हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2019 14:33 IST

अररिया में निर्मम हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देहत्यारों ने गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने के लिए मृतक महिला के पेट में भी चाकू से कई वार किए.पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. गुप्त स्थान पर ले जाकर तीनों से पूछताछ चल रही है. 

पटना, 17 मईःबिहार के अररिया में एक जघन्य हत्याकांड सामने आया है. घटना जिले के बैरगाझी ओपी के क्षेत्र के अररिया बस्ती पंचायत के माधोपाडा गांव की है. यहां जमीन विवाद में अपराधियों ने क्र्ररता की हद पार करते हुए आज देर रात घर में घुसकर एक गर्भवती मां और उसके तीन मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर दी. हैवानियत की हद तो यह हुई कि हत्यारों ने गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने के लिए मृतक महिला के पेट में भी चाकू से कई वार किए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका तबस्सुम गर्भवती थी. गला रेतने के बाद उसके पेट को भी चाकू से गोद दिया गया. जब यह घटना हुई, तबस्सुम का पति मोहम्मद आलम बाथरूम में था, जब उसने कमरे में कदम रखा तो खून की नदियां बह रही थीं. वह भागकर बस्ती में गया और पागलों की तरह चिल्लाकर घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और हत्यारे खिड़की के रास्ते कूदकर भाग निकले. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. गुप्त स्थान पर ले जाकर तीनों से पूछताछ चल रही है. 

तीनों ने बताया कि अंदर हो रही थी हत्या, बाहर से भतीजों ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया था, जिससे खिडकी के रास्ते अपराधी भाग गए. खिडकी टूटी थी. बैरगाछी ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा है. इस वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव व्याप्त है. हत्या का कारण भूभि विवाद बताया जाता है. मृतकों में तबस्सुम 30 वर्ष, आलिया तीन वर्ष,  सबीर पांच वर्ष, समीर आठ वर्ष की हत्या की गई है. 

बताया जाता है कि हत्या की कहानी तब लिखी गई जब चार बीघे जमीन को लेकर डीसीएलआर के न्यायालय से एक दिन पहले फैसला हुआ था. उसी दिन हत्यारों ने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे थे. भूमि विवाद में बकरी के व्यापारी आरिफ व उनके खानदान के लोग मुकदमा किए थे, हत्या में सात लोग शामिल थे. हत्या के बाद जब आरिफ और मांझी चाकू से खून के निशान धो रहे थे कि तभी पुलिस ने दोनों को धर दबोचा. हत्या के बाद गांव में भारी आक्रोश है. 

बताया जाता है कि पीडित पक्ष मो. आलम (मृतक का पति) और आरोपी मो. आरिफ, जैनुद्दीन, आलम, और नौशाद के बीच विगत कई वर्षों से भूमि विवाद को लेकर मुकदमा भी चल रहा था. इधर, अररिया की एसपी धुरत सायली सांवलाम ने बताया कि कुछ लोगों मे जमीन विवाद सामने आ रहा है, लेकिन हर एंगल से जांच चल रही है. जांच के बाद आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे. घटनास्थल पर अररिया की एसपी धुरत सायली स्वयं पहुंच गईं और इस जघन्य अपराध की छानबीन में जुट गईं हैं.

टॅग्स :बिहारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम