लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना में मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा से रेप, पीड़िता को दी मुंह बंद रखने की दी धमकी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2019 05:18 IST

पीड़िता के मुताबिक मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए आरोपित ने कमरे में ही मेरे साथ दुष्कर्म किया. बाद में धमकी देते हुए भाग गया. पीड़िता के मुताबिक जोर-जबर्दस्ती के दौरान उसके कपड़े भी फट गए. काफी देर तक वह बेड पर ही बदहवास हाल में पड़ी रही. पाटलिपुत्रा थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे वाकये की जानकारी देते हुए आरोपित के खिलाफ लिखित आवेदन दिया.

Open in App

बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में मेडिकल की तैयारी करने वाली छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित सोनू (22) को गिरफ्तार कर लिया है. वह बक्सर जिले का रहने वाला है. आरोपित लडकी के भाई का दोस्त है, जिसे लडकी भाई कहती थी. इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता यहां पर एक किराए के मकान में अपने भाई के साथ रहकर मेडिकल की तैयारी करती है. वहीं, 22 वर्षीय आरोपी सोनू भी मेडिकल की तैयारी करता है. कहा जा रहा है कि पीड़िता जिस मकान की ऊपरी तल पर भाई के साथ रहती है, उसी मकान में आरोपी युवक भी रहता है.

इसी दौरान सोनू और युवती के भाई के बीच दोस्ती हो गई. फिर सोनू दोस्त के यहां आने-जाने लगा. पीड़िता का कहना है कि दो दिन पहले उसका भाई किसी काम से बाहर गया था. वह नहाने गई, तभी सोनू कमरे में चला गया. जैसे ही बाथरूम से निकलकर कमरे में आई तो सोनू ने उसके साथ जबर्दस्ती की. लड़की ने बताया कि उसने डर व लोकलाज से मामले को दबाए रखा. जब बड़ी बहन ने दिल्ली से उसे कॉल किया, तब उसने पूरे मामले की जानकारी दी. बहन के कहने पर वह थाने में गई और शिकायत दर्ज कराई.

पीड़िता के मुताबिक मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए आरोपित ने कमरे में ही मेरे साथ दुष्कर्म किया. बाद में धमकी देते हुए भाग गया. पीड़िता के मुताबिक जोर-जबर्दस्ती के दौरान उसके कपड़े भी फट गए. काफी देर तक वह बेड पर ही बदहवास हाल में पड़ी रही. पाटलिपुत्रा थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे वाकये की जानकारी देते हुए आरोपित के खिलाफ लिखित आवेदन दिया. थाना प्रभारी कामेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :रेपबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज