लाइव न्यूज़ :

पूर्णियाः जीजा के प्यार में साली, पति को रास्ते से हटाने के लिए रच दी खौफनाक साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 15, 2021 15:23 IST

बिहार में पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालीगंज में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. हत्या कर दी और शव को धमदाहा थाना के तुलसी कुडिया के पास फेंक दिया.

Open in App
ठळक मुद्देबताया जाता है कि मृतक की पत्नी एवं साढू के बीच प्रेम प्रसंग था.रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या करवा दी गई.मामले में कुल पांच को अभियुक्त बनाया गया है.

पटनाः बिहार के पूर्णिया जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक साली ने जीजा के प्यार में अपने ही पति की हत्या करवा दी.

दरअसल, शादी से पहले जीजा से चल रही मोहब्बत निकाह के बाद भी जारी रही, जो कि युवती को शौहर को नापसंद था. ऐसे में युवती ने अपने जीजा के लिए शौहर को ही रास्ते से हटाने का इरादा कर लिया. पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालीगंज के साइकिल दुकानदार युवक मो. बाबुल की अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी तथा साढू मो. चांद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बताया जाता है कि मृतक की पत्नी एवं साढू के बीच प्रेम प्रसंग था. इसलिये रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या करवा दी गई.

मृतक की पत्नी ने जीजा के साथ प्लानिंग के तहत उनकी हत्या करवाई

मामले में कुल पांच को अभियुक्त बनाया गया है. मृतक का नाम बाबुल बताया गया है, जो साइकिल दुकान चलाने का काम करता है. बुधवार को उसका शव धमदाहा थाना के तुलसी कुडिया से बरामद किया गया. बाबुल के अपहरण मामले का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया. घटना का खुलासा करते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष आदित्य कुमार झा ने बताया कि साइकिल मिस्त्री मो. बाबुल की पत्नी अपने जीजा मो. चांद से प्यार करती थी. जो नवगछिया जिले के तुलसीपुर का रहने वाला है. उन्होंने बताया मृतक की पत्नी ने जीजा के साथ प्लानिंग के तहत उनकी हत्या करवाई.

अगवा करने के बाद अपराधी उसे धमदाहा ले गए

घटना में शामिल मो. चांद को पुलिस नवगछिया स्थित उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया. घटना में प्रयुक्त किए गए गाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार शाम स्कार्पियो सवार चार अपराधियों ने साइकिल दुकानदार बाबुल को जबरन अगवा कर लिया. अगवा करने के बाद अपराधी उसे धमदाहा ले गए.

पंचायत में जीजा ने अवैध संबंध की बात से इनकार कर दिया था

रास्ते में ही अपराधियों नगला दबाकर बाबुल की हत्या कर दी और शव को धमदाहा थाना के तुलसी कुडिया के पास फेंक दिया. सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को बरामद कर लिया. उन्होंने बताया कि बाबुल की पत्नी का अपने जीजा के साथ अवैध संबंध था. इसको लेकर पहले भी पंचायत हुई थी लेकिन पंचायत में जीजा ने अवैध संबंध की बात से इनकार कर दिया था.

वहीं, मृतक की मौसी ने कहा कि बाबुल के साढू मोहम्मद चांद अक्सर उनके घर आया करता था. घर सुना पाकर दोनों जीजा-साली एक साथ रंगरेलियां मनाया करते थे. जब पति ने इसका विरोध किया तो पत्नी रिस्ताना खातून और उनके जीजा चांद ने साजिश रचकर पहले तो बाबुल को अगवा कर लिया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया.

रास्ते से बाबुल को हटा दिया गया

थानाध्यक्ष ने बताया कि मो. चांद टीपी पर गाड़ी चलाता था. इसी क्रम में वह एक व्यक्ति का गाड़ी लेकर आया और बाबुल को गाडी में बैठाकर धमदाहा की तरफ लेकर गया. इस मामले को लेकर मृतक की पत्नी से वह फोन पर लगातार संपर्क में भी था, और दोनों काफी खुश भी थे कि रास्ते से बाबुल को हटा दिया गया है.

पुलिस को उनके इस करतूत पर शक हुआ था

मृतक मो. बाबुल की शादी आठ माह पूर्व सरसी के समीप के गांव में हुई थी और उनकी पत्नी कुछ दिनों से अपने ससुराल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालीगंज में ही रह रही थी. घटना के दिन भी वह अपने ससुराल में ही थी और जब बाबुल को उनके साढू ने गाड़ी पर अपहरण कर ले कर चला गया था तो वह रोने पीटने का नाटक भी कर रही थी. लेकिन पुलिस को उनके इस करतूत पर शक हुआ था.

जब वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए जांच पड़ताल शुरू की गई तो पुलिस को इस मामले में कई सुराग हाथ लगा, और पुलिस ने महज 15 घंटे के अंदर ही हत्यारे तक पहुंच गई थी. वहीं, सदर एसडीपीओ आनंद पांडे ने कहा कि आरोपी जीजा मोहम्मद चांद और साली रिस्ताना खातून समेत चार आरोपी को महज कुछ घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि अन्य तीन अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा