लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार की राह पर बिहार पुलिस, 50000 का इनामी कुख्यात अपराधी विवेक कुमार उर्फ बटोहिया को मुठभेड में मार गिराया, थाना अध्यक्ष विवेक भारती को पैर में गोली लगी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2023 19:12 IST

बिहारः मुठभेड़ के दौरान मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती को पैर में गोली लगी है, जबकि एसटीएफ जवान संतोष कुमार के हाथ में गोली लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। कुख्यात पर दर्जन भर से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ मटिहानी थाना इलाके के आकाशपुर गंगा दियारा में हुई है।

पटनाः बिहार के बेगूसराय जिले में एसटीएफ और जिला पुलिस ने 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी विवेक कुमार उर्फ बटोहिया को मुठभेड में मार गिराया। इस मुठभेड़ के दौरान मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती को पैर में गोली लगी है, जबकि एसटीएफ जवान संतोष कुमार के हाथ में गोली लगी है।

 

घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कुख्यात पर दर्जन भर से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। जानकारी मिल रही है कि एसटीएफ इसके पीछे 3 दिनों से लगी थी। मुठभेड़ मटिहानी थाना इलाके के आकाशपुर गंगा दियारा में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुख्यात बटोहिया आकाशपुर में अपने घर पर ही छिपा हुआ था।

इसी सूचना पर उसके घर की घेराबंदी की गई थी। आकाशपुर गांव में एसटीएफ की टीम ने कुख्यात बटोहिया को घेर लिया था। इसी दौरान पुलिस पर फायरिंग करते हुए कुख्यात गांव के ही एक घर के अंदर घुस गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो कुख्यात अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

अपराधियों की फायरिंग के बाद एसटीएफ और जिला पुलिस ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी बटोहिया गोली लगने से मौत हो गई। जबकि उसका 2 साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास एक कारवाईन, पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है।

कुख्यात बटोहिया भाजपा नेता सह रिटायर आर्मी जवान विजय सिंह हत्या समेत एक दर्जन से ज्यादा मामलों में फरार चल रहा था। फिलहाल अपराधी का शव अस्पताल लाया गया है और घायल थाना अध्यक्ष विवेक भारती और एसटीएफ जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि कुख्यात बटोहिया ने कुछ दिनों पहले ही इसने रंगदारी को लेकर फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दिया था। कुख्यात बटोहिया की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस और एसटीएफ की टीम गंगा बेल्ट में लगातार तीन-चार दिनों से रेकी कर रही थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनायोगी आदित्यनाथलखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?