लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिसः टॉप 20 अपराधियों की सूची, पिछले 15 दिनों के अंदर चार एनकाउंटर, अपराध किया तो गोली से जवाब?

By एस पी सिन्हा | Updated: January 5, 2026 16:48 IST

Bihar Police: टॉप अपराधियों में भोला सिंह, मनोज सिंह, सुजीत मंडल, राजीव महतो एवं एमपी यादव शामिल है। वहीं, कोसी क्षेत्र के टॉप अपराधियों में जानेश्वर यादव, गणेश ऋषि, देवललित कुमार मेहता और वीरेंद्र राय शामिल है। जबकि मगध क्षेत्र के टॉप अपराधियों में धर्मवीर महतो, आलोक सिंह, पल्टन सिंह, दीपक रवानी, संतोष गोस्वामी और अमित तिवारी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप कुमार, रिंकू यादव, विजय पांडेय, शहनाज अंसारी, पप्पू कुमार, संजय तिवारी एवं डिंपल सिंह का नाम शामिल हैं।बिहार स्पेशल टास्क फोर्स ने जिला पुलिस के साथ मिलकर सात महीनों में 15 एनकाउंटर किए हैं।माओवादी और बदमाश को मार गिराया गया। 14 अपराधियों के पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया। 

पटनाः बिहार में बेलगाम अपराधियों पर नकेल डालने के लिए पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। पुलिस अपराधियों से अब सख्ती से निपट रही है। पुलिस मुख्यालय के स्तर पर टॉप 10 और टॉप 20 अपराधियों की सूची जिला और थाने के स्तर पर तैयार करा ली है। हालांकि कुख्यात अपराधियों का एनकाउंटर भी किया जा रहा है। पिछले 15 दिनों के अंदर चार एनकाउंटर की घटना हुई है, जिसमें कुख्यात अपराधी ढेर किए गए हैं। पिछले दिनों कई कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी बिहार के अलग-अलग जिलों से हुई है। वहीं कई कुख्यात अपराधियों का एनकाउंटर भी हुआ है। अब हर जिले से टॉप 10 अपराधियों की सूची तैयार की जा चुकी है। राज्य में मगध से लेकर कोसी तक टॉप अपराधियों की तैयार सूची तैयार कर ली गई है। इस बार अपराध पर नकेल ढीली नहीं पड़ेगी।

लक्ष्य साफ है अपराधियों को किसी भी हाल में कानून के हवाले करना है। साल के पहले ही दिन दानापुर में भाग रहे एक कुख्यात को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी और उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब हर इलाके में विशेष टीम लगातार इन अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। लिस्ट में शामिल ज्यादातर आरोपी हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और गैंगवार जैसे मामलों में वांछित हैं।

साथ ही कई पर इनाम घोषित हैं और पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए खुफिया नेटवर्क और तकनीकी निगरानी दोनों तेज कर दी है। बता दें कि हाल के दिनों में राज्य में चार महत्वपूर्ण एनकाउंटर की घटना हुई है। जिसमें 50 हजार के दो इनामी अपराधी ढेर कर दिए गए हैं। इसके अलावा 227 कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई है। 227 में 29 अपराधी ऐसे हैं जिस पर सरकार ने इनाम घोषित कर रखा था।

वहीं, पुलिस की नजर वैसे अपराधियों पर भी है जो जेल के अंदर बंद है या फिर बिहार के बाहर से अपराध को संचालित कर रहे हैं। ऐसे अपराध कर्मियों की पुलिस डाटाबेस तैयार कर रही है और पहले टॉप 20 अपराध कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है। उसके बाद टॉप 10 अपराधियों का भी डेटाबेस जिला और थाना के स्तर पर तैयार कर उन पर नजर रखी जा रही है।

पिछले महीनों में बढ़ती वारदातों से सरकार पर दबाव था। गृह विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ संकेत दिया है कि अपराध मुक्त बिहार सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि लक्ष्य है और इसी के तहत अभियान चल रहा है। पटना, कोसी, मगध और शाहाबाद के टॉप अपराधी की बनाई गई।

सूची के अनुसार पटना जिले के टॉप अपराधियों में भोला सिंह, मनोज सिंह, सुजीत मंडल, राजीव महतो एवं एमपी यादव शामिल है। वहीं, कोसी क्षेत्र के टॉप अपराधियों में जानेश्वर यादव, गणेश ऋषि, देवललित कुमार मेहता और वीरेंद्र राय शामिल है। जबकि मगध क्षेत्र के टॉप अपराधियों में धर्मवीर महतो, आलोक सिंह, पल्टन सिंह, दीपक रवानी, संतोष गोस्वामी और अमित तिवारी शामिल हैं।

इसी तरह शाहाबाद क्षेत्र के टॉप अपराधियों में दिलीप कुमार, रिंकू यादव, विजय पांडेय, शहनाज अंसारी, पप्पू कुमार, संजय तिवारी एवं डिंपल सिंह का नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार स्पेशल टास्क फोर्स ने जिला पुलिस के साथ मिलकर सात महीनों में 15 एनकाउंटर किए हैं।

इन अभियानों में एक माओवादी और एक बदमाश को मार गिराया गया। 14 अपराधियों के पैरों में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कई राज्यों में दबिश देकर इनामी अपराधियों को पकड़ा और गिरोहों के नेटवर्क को तोड़ा। हाल के ही मामलों में देखा जाए तो छपरा, गोपालगंज, बेगूसराय और पटना इलाके में बड़े ऑपरेशन हुए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeनीतीश कुमारपटनाIPS
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए