लाइव न्यूज़ :

गिट्टी लदी हाइवा ने पुलिस गस्ती जीप को रौंदा, तीन पुलिसकर्मियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: January 4, 2022 15:20 IST

फायर ब्रिगेड को बुलाकर जिप्सी में लगी आग बुझाने और फिर क्रेन की मदद से जिप्सी में दबे पुलिस कर्मियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया.

Open in App
ठळक मुद्देगैस कटर से बुरी तरह दबकर फंसे पुलिसकर्मियों को निकाला गया.बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल भेजा गया.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में आज अहले सुबह पटना पुलिस के लिए अमंगल साबित हुआ. पटना शहर के न्यू बाइपास अनिसाबाद बेऊर मोड के पास गश्त कर रही पुलिस पेट्रोलिंग कर रही गर्दनीबाग थाना की जिप्सी को बेलगाम रफ्तार से आ रही गिट्टी लदी हाइवा ने रौंद दिया.

इस हादसे में तीन पुलिस कर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं. मरने वाले सभी पुलिस कर्मी गर्दनीबाग थाने में पदस्थापित थे. बताया जा रहा है कि बेउर मोड के तीखे टर्न पर हाइवा ट्रक पुलिस जीप से टक्‍कर खाते हुए आगे जाकर पलट गया. इस हादसे के बाद पुलिस जीप में आग लग गई.

रात का वक्‍त और काफी कोहरा होने के कारण बचाव कार्य शुरू होते-होते तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में दो और पुलिसकर्मी गंभीर रूप घायल बताए जा रहे हैं, जिनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. जिन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. मरनेवाले पुलिसकर्मियों की पहचान पुखराज, प्रभु और सियाचरण के तौर पर हुई है.

इस हादसे में एएसआइ सियाचरण पासवान और श्रीकांत सिंह जख्‍मी हो गए हैं. हादसे के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पुलिस की पेट्रोलिंग जिप्‍सी पेट्रोल पंप की तरफ से जा रही थी, उसी दौरान एक हाइवा जिप्‍सी पर चढ गया. इस हादसे में मौके पर ही पुलिसवालों की मौत हो गई. प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया कि जिप्‍सी साइड से जा रही थी, जब पीछे से आ रहा हाइवा ट्रक उस पर चढ़ गया.

हाईवा जिप्सी पर पलटने के साथ ही पुलिस जिप्सी में आग लग गई. दुर्घटना इतना भयावह तरीके से हुआ कि किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर सचिवालय एसपी बेउर थाना के थानेदार प्रशिक्षु डीएसपी गर्दनीबाग थानेदार फूलवारी थानेदार समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने राहत व बचाव कार्य में जुटे.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए