लाइव न्यूज़ :

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में नाबालिग से रेप की सनसनीखेज घटना, आरोपी गार्ड गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2020 15:00 IST

बिहार की राजधानी पटना के पीएमचीएच में एक नाबालिग लड़की से वहीं के एक गार्ड ने दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पीएमसीएच में नाबालिग लड़की से सिक्यूरिटी गार्ड ने किया रेपआरोपी गार्ड गिरफ्तार, घटना 8 जुलाई की है, अब सामने आया मामला, उठ रहे हैं सवाल

पटना:बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किशोरी के साथ वहीं के गार्ड के द्वारा रेप किये जाने का मामला सामने आने के बाद व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह उठ खड़ा हुआ है. किशोरी की उम्र 15 साल है. घटना आठ जुलाई की है. इस बाबत महिला थाना में पॉक्सो और रेप की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित गार्ड महेश प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 

कोरोना काल में इस बडी वारदात के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. इस घटना को लेकर फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. वहीं, पीएमसीएच दुष्कर्म मामले में बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार किशोरी चाइल्ड हेल्पलाइन को बाढ़ रेलवे स्टेशन पर भटकते हुए मिली थी. वहां से लाने के बाद कोरोना जांच के लिए पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया. 

फोन के जरिए बच्ची ने दी रेप की जानकारी

आठ जुलाई की रात में गार्ड महेश प्रसाद किशोरी को बाथरूम की तरफ ले गया. वहीं पर बाथरूम में ले जाकर रेप किया. नौ जुलाई को चाइल्ड हेल्पलाइन से एक और किशोरी आइसोलेशन सेंटर में आई. उसके पास फोन था. हिम्मत करके 14 जुलाई को किशोरी ने चाइल्ड हेल्पलाइन में कॉल करके बताया कि 'आप सुरक्षा के लिए भेजे थे, यहां मेरे साथ गार्ड अंकल ने रेप किया.' 

इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन ने ही एसएसपी को मामले की जानकारी दी. इसके बाद महिला थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित गार्ड को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता का बयान दर्ज करा दिया गया है. साथ ही गुरुवार को पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया. 

इस घटना के बाद पीएमसीएच की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. आखिर इतनी पहरेदारी के बीच एक किशोरी के साथ रेप जैसी घटना कैसे हो गई? महिला थानाध्यक्ष आरती जायसवाल मामले की छानबीन में जुट गई हैं. 

बिहार राज्य महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान

इस घटना के सामने आने के बाद बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा ने कहा कि उन्होंने महिला थाना प्रभारी से इस मामले में जानकारी ली है. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. 

दिलमणी मिश्रा ने इस घटना पर दुःख व्यक्ति करते हुए कहा कि 'मैं इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना करती हूं और दोषी को सजा मिले इसके लिए प्रशासन से बात कर खुद मॉनीटिरिंग करूंगी.' 

वहीं, महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया कि पीड़ित बच्ची 8 जुलाई को लावारिस हालत में बाढ़ रेलवे स्टेशन के पास मिली थी. पीड़िता मूल रूप से नालंदा जिले की रहने वाली है. बताया जा रहा है कि पटना चाइल्ड लाइन की टीम लड़की का हाल जानने पीएमसीएच गई तो वहां पीडिता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की घटना की पूरी जानकारी दी.

टॅग्स :पटनाबिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार