लाइव न्यूज़ :

बिहार: नौकरी तलाश रहे युवाओं को ’प्लेब्वॉय’ बनाने का झांसा देने वाले साइबर अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा, कई हो चुके थे ठगी का शिकार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2022 16:50 IST

बिहार के पटना में पुलिस ने ऐसे लोगों को पकड़ा है जो नौकरी तलाश रहे युवाओं को प्लेबॉय बनाने का झांसा देते थे और पैसे एंठते थे। वे दावा करते थे कि ’प्लेब्वॉय’ बनकर लड़क‍ियों और महिलाओं के साथ रात गुजारने और बदले में ढेर सारा पैसा कमाने का मौका मिलेगा।

Open in App

पटना: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को ’प्लेब्वॉय’ बनकर लड़क‍ियों और महिलाओं के साथ रात गुजारने और बदले में ढेर सारा पैसा कमाने का झांसा देने वाले साइबर अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है। इस मामले का भंडाफोड़ पत्रकारनगर थाने की पुलिस ने किया है।

साइबर अपराधी इंटरनेट पर सेक्स रैकेट का फर्जी वेबसाइट बनाकर उसे अपलोड करते थे। ‘प्ले ब्वॉय’ बनाने के लिए वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के नाम पर सैकड़ों युवकों से ठगी की जाती थी।

नवादा के लड़कों ने बना रखी थी वेबसाइट 

बिहार के नवादा जिले के दो लड़कों ने इसके लिए बकायदा वेबसाइट बना रखी है। इस वेबसाइट के जरिए वे युवाओं का रजिस्‍ट्रेशन करते हैं। इन दोनों ने पटना में अपना ठ‍िकाना बना रखा था। ये दोनों अपनी वेबसाइट पर ऐसे ही काम के जरिए रुपए कमाने का झांसा देते थे, जिसके चलते ढेरों लड़के इनका शिकार बन रहे थे। 

पत्रकारनगर थाने की पुलिस ने निशांत और अविनाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान अपराधियों के पास से 1.15 लाख रुपये नगदी, चार एटीएम कार्ड और पांच मोबाइल बरामद किये गये हैं। दोनों खेमनीचक में किराये के मकान में रहते थे। बताया जा रहा कि इस गिरोह के सरगना अर्पित को देर रात नवादा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अविनाश और निशांत को हनुमान नगर से गिरफ्तार किया है। 

रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर की जाती थी ठगी

टीम ने जब साइबर अपराधियों से गहन पूछताछ की तो यह बात सामने आई कि यह गैंग इंटरनेट पर सेक्स रैकेट के वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर ठगी करता है। प्ले ब्वॉय बनने का विज्ञापन दिया जाता है। रजिस्ट्रेशन के एवज में उनसे रुपये लिये जाते हैं। वेबसाइट पर साइबर अपराधी अपना मोबाइल नंबर भी देते हैं जो दूसरे के नाम पर होता है। सैकड़ों लोगों को अब तक ये साइबर अपराधी चूना लगा चुके हैं। 

साइबर अपराधियों की जब्त की गयी मोबाइल की जांच की जा रही है। बरामद सभी मोबाइल को बारीकी से खंगाला जा रहा है। वाट्सएप चैट की डीटेल भी पुलिस निकाल रही है। संदिग्ध नंबरों का पूरा ब्यौरा निकालने में पुलिस जुट गयी है। पुलिस टीम को साइबर अपराधियों के कई बैंक खातों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जल्द ही उन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया जायेगा।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली