लाइव न्यूज़ :

बिहार में आतंकी अलर्ट, नेपाल के रास्ते जैश-ए-मोहम्मद के 6 से अधिक आंतकियों के घुसने की सूचना, हड़कंप 

By एस पी सिन्हा | Updated: June 29, 2020 19:49 IST

स्पेशल ब्रांच के अनुसार नेपाल के रास्ते देश में जैश-ए-मोहम्मद के 6 से अधिक आंतकियों के बिहार में घुसने की सूचना मिली है. स्पेशल ब्रांच ने इसे लेकर जिले में अलर्ट जारी किया है. स्पेशल ब्रांच ने सभी एसपी/एसएसपी को पत्र भेजकर इससे अवगत कराया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देआईएसआई ने पाकिस्तानी सेना द्वारा प्रशिक्षित 5-6 तालिबान और जैश आतंकवादियों को नेपाल की बॉर्डर से बिहार में प्रवेश करा दिया गया है.आईएसआई भारत में आतंकवादी हमले की साजिश रच रही है. इनके निशाने पर बडे़ राजनेता और दिल्ली के इलाके हो सकते हैं. खुफिया जानकारी के मुताबिक एनआईए के कंट्रोल रूम को धमकी भरा एक ई-मेल मिला है.

पटनाः कोरोना संकट के बीच स्पेशल ब्रांच ने बिहार में आतंकी का अलर्ट जारी किया है. स्पेशल ब्रांच के एसपी ने मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है.

स्पेशल ब्रांच के अनुसार नेपाल के रास्ते देश में जैश-ए-मोहम्मद के 6 से अधिक आंतकियों के बिहार में घुसने की सूचना मिली है. स्पेशल ब्रांच ने इसे लेकर जिले में अलर्ट जारी किया है. स्पेशल ब्रांच ने सभी एसपी/एसएसपी को पत्र भेजकर इससे अवगत कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पाकिस्तानी सेना द्वारा प्रशिक्षित 5-6 तालिबान और जैश आतंकवादियों को नेपाल की बॉर्डर से बिहार में प्रवेश करा दिया गया है. आईएसआई भारत में आतंकवादी हमले की साजिश रच रही है. इनके निशाने पर बडे़ राजनेता और दिल्ली के इलाके हो सकते हैं.

खुफिया जानकारी के मुताबिक एनआईए के कंट्रोल रूम को धमकी भरा एक ई-मेल मिला है

खुफिया जानकारी के मुताबिक एनआईए के कंट्रोल रूम को धमकी भरा एक ई-मेल मिला है. इसमें आतंकियों की हिट लिस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के अन्य नेता शामिल हैं. ऐसे में कश्मीरी आतंकवादियों, मुस्लिम कट्टरपंथियों जैसे कि जैश-ए-मोहम्मद, अल कायदा, तालिबान, अफगानिस्तान, जिहाद, आतंकवादी संगठन, इस्लामी आतंकवादी संगठन, वामपंथी चरमपंथी तत्वों, पूर्वोत्तर के विद्रोही गुटों, संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है.

ये तत्व वीवीआईपी की सुरक्षा को खतरा पहुंचा सकते हैं. ऐसे में पाकिस्तानी सेना से प्रशिक्षित खूंखार आतंकी संगठन जैसे मोहब्बत मोहम्मद के आधा दर्जन आतंकियों के बिहार में घुसने की सूचना से उत्तर बिहार के जिले में हड़कंप मच गया है. बताया गया है कि बीते 15 दिनों में नेपाल की सीमा के रास्ते बिहार में तकरीबन आधा दर्जन आतंकियों ने घुसपैठ किया है.

खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था

इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था. स्पेशल ब्रांच के तरफ से जारी  अलर्ट में बताया गया है कि नेपाल के रास्ते बिहार में जैश-ए-मोहम्मद के 6 से अधिक आतंकी दाखिल हुए हैं. ये सभी आतंकी पाकिस्तानी सेना से प्रशिक्षित हैं.

इसके साथ ही स्पेशल ब्रांच ने अलर्ट किया है कि इनके टारगेट पर बिहार समेत देश के कई राजनेता और प्रमुख सावर्जनिक स्थल हैं. यहां बता दें कि मार्च में भी एसएसबी ने एक अलर्ट जारी किया था. जिसमें बताया गया था कि नेपाल के रास्ते बिहार में 150 से अधिक कोरोना पॉजिटिव लोग दाखिल हुए हैं.

इनका मकसद कोरोना फैलाना है. इसे लेकर जालिम मुखिया पर आरोप लगा था. उल्लेखनीय है कि बिहार को आतंकियों ने इससे पहले भी निशाना बनाने की कोशिश की है. बिहार के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल बोधगया में आतंकियों ने बम विस्फोट कर या बता दिया था कि बिहार का कोई भी इलाका हम से अछूता नहीं है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गांधी मैदान में हुई रैली के दौरान भी आतंकियों ने बम विस्फोट किया था जिसमें 6 लोग मारे गए थे.

टॅग्स :बिहारआतंकवादीआतंकी हमलानेपालपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट