लाइव न्यूज़ :

प्रेमी के लिए पति को मारा, शादी से किया इंकार, महिला दी धमकी दरवाजे पर दे दूंगी जान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2020 20:07 IST

हत्या की साजिश में शामिल गोलू उर्फ सन्नी ने शोभा के साथ शादी करने से इनकार कर दिया. यह जवाब सुनते वह बोली कि अगर गोलू उससे शादी नहीं करेगा तो वह उसके घर के पास जाकर जान दे देगी. 

Open in App
ठळक मुद्देकम उम्र के लड़के से शादी करने के लिए पति की हत्या कराने की आरोपित महिला शोभा देवी और उसके प्रेमी के बीच बाढ़ थाने में ही झगड़ा हो गया.महिला का अपने से करीब 10 साल छोटे प्रेमी के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसके कारण ही पति को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची. प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी, लेकिन अब प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया है.

पटनाः जिस प्रेमी के लिए महिला ने अपने पति की हत्या करा दी. अब वह शादी से इंकार करने लगा है. इसको लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई. यह ड्रामा दोनों के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस के सामने घंटों चलता रहा.

खुद से कम उम्र के लड़के से शादी करने के लिए पति की हत्या कराने की आरोपित महिला शोभा देवी और उसके प्रेमी के बीच बाढ़ थाने में ही झगड़ा हो गया. हत्या की साजिश में शामिल गोलू उर्फ सन्नी ने शोभा के साथ शादी करने से इनकार कर दिया. यह जवाब सुनते वह बोली कि अगर गोलू उससे शादी नहीं करेगा तो वह उसके घर के पास जाकर जान दे देगी. 

महिला का अपने से करीब 10 साल छोटे प्रेमी के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसके कारण ही पति को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची. प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी, लेकिन अब प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया है.

महिला ने भी गुस्से में कहा कि अगर शादी नहीं की तो तुम्हारे दरवाजे पर जान दे दूंगी. पुलिस ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है. हत्या की आरोपी पत्नी शोभा देवी को प्रेमी को देखते ही प्यार हो गया था. वह अपने बच्चे को इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जाती थी.

बच्चे का अगर तबीयत खराब नहीं भी होता था तो प्रेमी से मिलने के लिए वह डॉक्टर के पास चली जाती थी. डॉक्टर के पास ही उसका प्रेमी काम करता था. इस प्रेम कहानी के बारे में पति को पता चला तो पत्नी की पिटाई कर दी. जिसके बाद पत्नी ने पति की हत्या की साजिश रची.

उसने यह बात प्रेमी को बताई. प्रेमी ने शूटर का व्यवस्था करने के लिए पैसे की बात की. आरोपी पत्नी ने इसको लेकर अपना आभूषण बेच दी. जिसके बाद प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर शूटर का व्यवस्था कराया. हत्या के लिए शूटरों ने दो लाख 80 हजार रुपए मांगा, इस बीच शोभा देवी ने एडवांस का 45 हजार दे दिया.

इस हत्याकांड के बाद पुलिस  ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि 8 जुलाई की सुबह बाजार समिति गेट के पास दूध लाने जा रहे पंकज की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी थी. पंकज शहरी पावर ग्रिड का कर्मचारी था. प्रेमी से शादी करने की खातिर शोभा ने सवा तीन लाख रुपये की सुपारी देकर आठ जुलाई को अपने पति की हत्या करा दी थी. घटना बाढ थानांतर्गत शहरी बाजार समिति के गेट के सामने हुई थी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये