लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Taja Khabar: कोरोना के साथ बिहार में वज्रपात कहर, 12 लोगों की मौत, परिवार को चार-चार लाख अनुग्रह राशि

By भाषा | Updated: April 27, 2020 14:20 IST

बिहार में मौसम ने करवट ली है। पटना सहित राज्‍य के अधिकांश इलाकों में बादल छाए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो रही है। कई जगह आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की भी खबर मिली है। इससे भारी नुकसान की आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देवज्रपात से झुलसे हुये लोगों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिये हैं एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने तत्काल मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

पटनाः बिहार के सारण, जमुई और भोजपुर में वज्रपात की चपेट में आकर 12 लोगों की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण में 9, जमुई में 2 एवं भोजपुर में 1 व्यक्ति की वज्रपात से मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने तत्काल मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने वज्रपात से झुलसे हुये लोगों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिये हैं एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार वज्रपात की तीव्रता काफी अधिक थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में थे, फलस्वरूप वज्रपात से संभवतः क्षति कम हुयी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें तथा वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। मुख्यमंत्री ने अपील की कि लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुये घरों में रहें और सुरक्षित रहें। 

विदित हो कि मौसम विभाग ने बीते दिनों 26 अप्रैल तक के लिए बिहार के 18 जिलों में ब्लू अलर्ट जारी किया था । इसमें राज्‍य के उत्तरी हिस्से में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश तथा दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया था।

राजधानी पटना में देर रात से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। तापमान गिर गया है। तेज हवाओं के बीच बारिश हो रही है। पटना के आसपास धनरुआ आदि कुछ इलाकों में ओले भी पड़े हैं। वैशाली, सारण, सिवान व गोपालगंज आदि जिलों में भी सुबह से बारिश हो रही है। सिवान में आधी रात से गरज के साथ बारिश व ओलावृष्टि की खबर मिली है। मुजफ्फरपुर व भागलपुर में भी बारिश हुई।

 

 

 

टॅग्स :बिहारपटनाकोरोना वायरसबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउननीतीश कुमारमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम