लाइव न्यूज़ :

महत्‍वपूर्ण फैसला, 5वीं कक्षा की छात्रा से दुष्‍कर्म, आरोपी प्राचार्य को फांसी और शिक्षक को उम्रकैद

By एस पी सिन्हा | Updated: February 15, 2021 19:43 IST

पटना सिविल कोर्ट के एडीजे-6 सह स्पेशल जज पॉक्‍सो अवधेश कुमार ने 2018 में 11 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में निजी स्कूल के प्रिंसिपल को फांसी एवं शिक्षक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षक स्कूल में कॉपी चेक करने के बहाने छात्रा को प्राचार्य के पास भेजता था.पटना के फुलवारीशरीफ के रहने वाले दोनों आरोपित कि खिलाफ महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था.न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल की 5वीं कक्षा की छात्रा के साथ 19 सिंतबर 2018 को दुष्कर्म किया गया था.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में पॉक्सो कोर्ट ने मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी निजी स्कूल के संचालक और प्राचार्य अरविंद कुमार को फांसी की सजा सुनाई है.

स्कूल में 11 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आज सिविल कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपित प्रिंसिपल अरविंद कुमार को फांसी और शिक्षक अभिषेक कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. 

पटना के महिला थाने में करीब ढाई साल पहले दर्ज कराए गए मामले में अदालत ने फुलवारीशरीफ के रहने वाले प्राचार्य पर एक लाख रुपये एवं शिक्षक पर पचास हजार रुपये आर्थिक जुर्माना भी ठोका है. मामला 19 सिंतबर 2018 का है. फुलवारीशरीफ स्थित न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल में 11 वर्षीय छात्रा के साथ उसी स्कूल के प्राचार्य अरविंद कुमार और शिक्षक अभिषेक कुमार ने सामूहिक दुष्कर्म किया था.

इस संबंध में स्पेशल पीपी सुरेश चंद्र प्रसाद ने बताया कि शिक्षक स्कूल में कॉपी चेक करने के बहाने छात्रा को प्राचार्य के पास भेजता था और प्राचार्य कमरे में उसके साथ घिनौना कृत्य करता था. पटना के फुलवारीशरीफ के रहने वाले दोनों आरोपित कि खिलाफ महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था.

दुष्कर्म के बाद छात्रा को गर्भ ठहर गया था. अदालत के आदेश के बाद छात्रा का गर्भ गिराया गया था. इसके साथ ही कोर्ट के आदेश से दोनों आरोपी एवं छात्रा का डीएनए टेस्ट पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया. तीनों का डीएनए आपस में मैच कर गया था.

जिससे प्राचार्य और शिक्षक पर आरोप साबित हो गया था. यहां बता दें कि फुलवारीशरीफ के मित्र मंडल कालोनी के न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल की 5वीं कक्षा की छात्रा के साथ 19 सिंतबर 2018 को दुष्कर्म किया गया था. इस मामले में स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक को आरोपित बनाया गया था.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए