लाइव न्यूज़ :

बिहार: कटिहार में पंचायत ने घर से भागे नाबालिग प्रेमी जोड़े की कराई जबरन शादी, रिश्ते में लगते हैं भाई-बहन

By एस पी सिन्हा | Updated: March 19, 2020 06:32 IST

वीडियो में यह साफ देखा जा रहा है कि एक स्थान पर काफी संख्या में जुटी भीड़ नाबालिग जोड़े की जबरन शादी करा रही है. शादी में महिलाएं भी शामिल हैं जो लड़के से जबरन लड़की की मांग भरवा रही हैं और भीड़ के बीच दोनों की शादी करवा रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कटिहार जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के कालीगंज गांव में पंचायत ने घर से भागे प्रेमी जोड़े की जबरन शादी करवा दी.अब नाबालिग भाई-बहन की जबरन शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

बिहार के कटिहार जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के कालीगंज गांव में पंचायत ने घर से भागे प्रेमी जोड़े की जबरन शादी करवा दी. यह भी नहीं देखा कि दोनों रिश्ते में भाई-बहन हैं. अब नाबालिग भाई-बहन की जबरन शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में यह साफ देखा जा रहा है कि एक स्थान पर काफी संख्या में जुटी भीड़ नाबालिग जोड़े की जबरन शादी करा रही है. शादी में महिलाएं भी शामिल हैं जो लड़के से जबरन लड़की की मांग भरवा रही हैं और भीड़ के बीच दोनों की शादी करवा रही हैं.

वहीं, पंचायत लगा कर नाबालिग भाई-बहन की शादी कराने के वायरल वीडियो पर कटिहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरिमोहन शुक्ला ने कहा कि वीडियो के माध्यम से जानकारी हमें भी मिली है और हम घटना का सत्यापन करा रहे हैं कि घटना कहां की है और कौन-कौन लोग इसमें शामिल है.

उन्होंने कहा कि हसनगंज थाने को निर्देश दिया गया है कि तत्काल पता करे कि यह वायरल वीडियो कहां का है? जैसे ही कुछ जानकारी मिलती है और साक्ष्य मिलता है तो सभी दोषियों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. वायरल वीडियो में पंचायत के मुखिया और सरपंच पंचायत लगा कर घर से भागे प्रेमी जोड़े की सैकड़ों लोगों के बीच जबरन शादी करवाने का निर्देश देते दिख रहे हैं.

वहीं, रामपुर पंचायत के नाबालिग लड़के गुड्डू महतो के पिता शंकर महतो ने पंचायत पर आरोप लगाया है कि जबरन पंचायत से उठा कर मेरे बेटे की शादी करा दी गई और जिस लड़की से शादी कराई गई वह उसकी बहन है. 

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली