लाइव न्यूज़ :

बिहार: शराब तस्करों की हुई पुलिस से मुठभेड़, मारा गया कुख्यात अपराधी, चली करीब 50 राउंड गोलियां

By एस पी सिन्हा | Updated: November 7, 2022 19:12 IST

बिहार के पश्चिमी चंपारण में रविवार देर रात शराब तस्करों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ में बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी गई और मौके पर एक तस्कर भी ढेर हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पश्चिमी चंपारण में शराब तस्कर और पुलिस आमने-सा्मने, चली 50 राउंड गोलियां बड़ी मात्रा में जब्त की गई अवैध शराब, साथ में कुख्यात तस्कर भी हुआ पुलिस की गोलियों से ढेरयह एनकाउंटर श्रीनगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी घाट पर हुआ, मौके पर पुलिस की भारी मौजूदगी

पटना: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब कारोबारियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में पश्चिमी चंपारण जिले में रविवार देर रात शराब की बड़ी खेप लेकर आ रहे शराब तस्करों और पुलिस के बीच जमकर मुठभेड़ हो गई।

इस दौरान एनकाउंटर में कुख्यात जटा यादव को पुलिस ने गोली मारकर ढेर कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों तरफ से करीब 50 राउंड ताबड़तोड़ गोलियां चली। पुलिस ने मौके से एक ट्रेलर शराब जब्त की है। एनकाउंटर श्रीनगर थाना इलाके में दियारा के चैनपट्टी घाट पर हुआ।

बताया जा रहा है कि शराब को लेकर पुलिस रात दो बजे गंडक नदी के दियारा में छापेमारी करने पहुंची। इस पर जटा यादव के गिरोह ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से 50 राउंड से ज्यादा गोलियां चलीं। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि दियारा इलाका सुबह पांच बजे तक गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राता रहा।

इस पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी जटा यादव मारा गया। मौके से पुलिस ने चार खोखे बरामद किए और एक ट्रेलर शराब जब्त की है। जटा यादव गिरोह के आधा दर्जन बदमाशों के घायल होने की सूचना है। कहा जा रहा है कि शराब माफिया नौतन और बैरिया में गंडक नदी के रास्ते यूपी से शराब की तस्करी करके पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिले समेत उत्तर बिहार के अन्य हिस्सों में सप्लाई कर रहे थे।

ऐसे में पुलिस को सूचना मिली की बैरिया प्रखंड के चैनपट्टी घाट पर शराब की बड़ी खेप आने वाली है। इसी आधार पर चार थानों की पुलिस कार्रवाई करने देर रात गंडक नदी के दियारे पर पहुंची थी। इसी दौरान मुठभेड हो गया। शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड होने का बिहार में यह पहला मामला है।

टॅग्स :एनकाउंटरBihar Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!