लाइव न्यूज़ :

बिहार: ट्रेन में महिला का पर्स चोरी कर भाग रहा युवक चढ़ा यात्रियों के हत्थे, खिड़की से लटक लगाता रहा गुहार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2023 14:57 IST

यात्रियों ने जब चोर को मारना-पीटना शुरू किया तो बचने के लिए वह गेट के सहारे खिड़की पर लटक गया। जहां यात्रियों ने चोर को करीब 2 किलोमीटर तक ट्रेन की खिड़की से लटकाए रखा।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान ट्रेन की खिड़की पर लटका आरोपी युवक लगातार छोड़ देने की गुहार लगाता रहाबाद में जब ट्रेन बछवाड़ा स्टेशन पर पहुंची तो लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटाइस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

पटना: बिहार के बेगूसराय जिले में चलती ट्रेन से एक चोर सामान चोरी करके भाग रहा एक युवक यात्रियों के हत्थे चढ़ गया। यात्रियों ने जब उसे मारना-पीटना शुरू किया तो बचने के लिए वह गेट के सहारे खिड़की पर लटक गया। जहां यात्रियों ने चोर को करीब 2 किलोमीटर तक ट्रेन की खिड़की से लटकाए रखा। लेकिन कुछ देर चलने के बाद उसका हाथ दर्द देने लगा। 

इस दौरान आरोपी युवक लगातार छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। इधर, अंदर से यात्री भी उसको पकड़े हुए थे कि कहीं वो गिरकर चोटिल न हो जाए। बाद में जब ट्रेन बछवाड़ा स्टेशन पर पहुंची तो लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 30 अगस्त का बताया जा रहा है। ट्रेन की खिड़की से लटका यह चोर एक महिला का पर्स चोरी करके भाग रहा था। 

स्थानीय यात्रियों ने बताया कटिहार से समस्तीपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 05263 कटिहार-समस्तीपुर ट्रेन पर चोर ने चलती ट्रेन में एक व्यक्ति का बैग लेकर भागने की कोशिश किया तो लोगों ने उसे देख लिया। पकड़ने का प्रयास किया तो चोर अपनी जान जोखिम में डालकर गेट के सहारे चलती ट्रेन की खिड़की पर लटक गया। वह लगातार यात्रियों से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। 

आरोपी युवक की पहचान हेमंत कुमार के रूप में हुई। पकड़ाने के बाद हेमंत रोने लगा और छोड़ देने की गुहार लगाने लगा। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 05263 से आरोपी महिला का पर्स लेकर भाग रहा था। इस दौरान लोगों ने उसे चलती ट्रेन में ही पकड़ लिया। वह कई मिनटों तक खिड़की से लटका रहा। बाद में युवक को ट्रेन से उतारा गया। जांच में युवक के मानसिक रूप से बीमार होने की बात सामने आई है। जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

टॅग्स :बिहारबेगूसरायBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड