लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराबबंदी के बावजूद नशे में धुत दरोगा पहुंचा शराबी को पकड़ने, महिलाओं की तलाशी लेने की कोशिश में हुआ गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: December 19, 2021 16:37 IST

दरोगा पर शराब पीकर आरोपी को पकड़ने के बजाय महिलाओं की जांच करने का आरोप लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस के दरोगा पर शराब पीकर एक शराबी को पकड़ने जाने का आरोप लगा है। दरोगा के इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।इस घटना के बाद दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भारत:बिहार के गोपालगंज से पुलिस पर ही सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक दरोगा के शराब पीकर बाजार में आने की बात सामने आई है। बता दें कि दरोगा को शिकायत मिली थी कि एक शराबी दवा के दुकान पर बवाल काट रहा है, सूचना के आधार पर शराबी को गिरफ्तार करने आए दरोगा ने खुद शराब पी रखी थी। इस पर लोगों ने खूब बवाल किया और इस घटना का वीडियो बना लिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का आरोप है कि पुलिस को मामले की जानकारी देने पर वे उन्हें ही धमकाने लगी। इसके बाद पुलिस ने पार्षद संतोष कुमार समेत चार लोगों को हिरासत में भी ले लिया था। 

क्या है पूरा मामला

यह मामला गोपालगंज के कटेया नगर के पकहा मोड़ पर स्थित एक दवा की दुकान पर घटी है। जानकारी के मुताबिक, दारोगा चंद्रमा राम को सूचना मिली थी की दवा दुकान पर एक शराबी बवाल काट रहा है। उसे पकड़ने जब दरोगा बाबू मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें ही शराब के हालत में मस्त पाया। दरोगा जी की यह हालत देख लोगों ने खूब विरोध किया और उन्हें भला बूरा कहने लगे। इसके बाद दरोगा शराबी को पकड़ने उसके घर चले गए जहां वे महिलओं की तलाशी लेने लगे। लोगों ने दरोगा के इस हरकत को देख उसके साथ धक्का मुक्की किया और गिरफ्तारी की बात करने लगे।

 

शिकायत पर हुई दरोगा की गिरफ्तारी

दरोगा के इस कारनामें को देख लोगों ने खूब बवाल काटा और इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की। वहीं इस पर कार्वाई करते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार को जांच के आदेश दिए। एसडीपीओ ने जांच अपनी जांच में दरोगा को आरोपी पाया और उनके निर्देश पर दारोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  

टॅग्स :क्राइमबिहारBihar Policeगोपालगंजवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?