लाइव न्यूज़ :

तीन बच्चे लेकर दस साल छोटे प्रेमी के साथ महिला फरार, जेवर और रुपये भी ले गई, पति ने लगाई न्याय की गुहार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 18, 2021 18:33 IST

महिला ने अपने पति से तीनों बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए बाजार जाने की बात कही थी. इसके बाद महिला अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ तीनों बच्चों को लेकर चली गई.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना के एक गांव का है पूरा मामला।महिला ने यह कदम शादी के 20 साल बाद उठाया है, अपने साथ तीनों बच्चों को लेकर भी गई।पत्नी अपने सभी जेवरात और घर में रखे 15 हजार रुपये भी लेकर भागी।

पटना: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना के एक गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर सभी भौंचक रह गये. दरअसल एक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. 

दिलचस्प बात यह है कि महिला ने यह कदम शादी के 20 साल बाद उठाया है. वह अपने साथ तीनों बच्चों को लेकर गई है. प्रेमी महिला से 10 साल छोटा है. अब पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. 

बताया जाता है कि महिला ने अपने पति से तीनों बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए बाजार जाने की बात कही. उसका पति निजी स्कूल में कर्मचारी है. उसने बिना किसी शक के उसे जाने की इजाजत दे दी. इसके बाद महिला अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ तीनों बच्चों को लेकर चली गई. 

पति के काम से लौटने के बाद खुला राज

पति के काम से लौटने के बाद भी वह नहीं लौटी. फिर धीरे-धीरे शाम और रात होने लगी, लेकिन वह नहीं लौटी. इसके बाद पति को शक होने लगा. घर में जाकर जांच किया तो पता चला कि महिला अपने साथ सभी जेवरात और 15 हजार रुपये भी लेकर गई है. 

इसके बाद तो उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया. पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई. दिमाग में बार-बार एक ही बात आ रही थी कि वह किससे कहे? कैसे कहे कि उसकी बीवी पड़ोसी के साथ ही भाग गई है. 

आखिरकार बिना किसी को बताए, पागलों की तरह, पूरी रात पत्नी और बच्चों को खोजता रहा. बार-बार फोन लगा रहा था, लेकिन स्वीच ऑफ. पड़ोसी सुमन का मोबाइल भी बंद ही आ रहा था. उसके घर भी गया, मगर उसके बारे में भी कुछ जानकारी नहीं मिल सकी. चढ़ती रात के साथ उसके सामने तस्वीर साफ होती जा रही थी. थक-हारकर उसने पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया.

थाने में दिए आवेदन में पति ने बताया पूरा घटनाक्रम

मनियारी थाना में दिए आवेदन में पीड़ित पति ने कहा है कि उसकी शादी 20 साल पहले हुई थी. उसके तीन बच्चे क्रमश: नौ, पांच और तीन वर्ष के हैं. घटना वाले दिन सुमन आया था और बच्चों के आधार कार्ड बनवा देने की बात कही. पड़ोसी होने के कारण शक नहीं हुआ. पत्नी और बच्चों को साथ भेज दिया. 

जाते समय पत्नी ने अपने सभी जेवरात और घर में रखे 15 हजार रुपये भी चुपके से ले लिए थे. पीड़ित ने गुहार लगाई है कि यदि उसकी पत्नी साथ नहीं रहना चाहती है तो कोई बात नहीं, लेकिन बच्चों को वापस कर दे. थानेदार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

टॅग्स :बिहार समाचारमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला