लाइव न्यूज़ :

बाबा बैद्यनाथ की पूजा में लीन था डाक बम कांवरिया, पत्नी के प्रेमी ने चाकू घोंपकर कर दी हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2018 19:12 IST

बाबा बैद्यनाथ की पूजा में लीन एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के प्रेमी के हांथों अपनी जान गंवानी पड़ी है।

Open in App

पटना, 30 जुलाईः बाबा बैद्यनाथ की पूजा में लीन एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के प्रेमी जे हांथों अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसका पर्दाफाश पुलिस ने किया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी डाक बम कांवरिया की पिछले गुरुवार की रात बांका जिले में चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हई थी। 

बताया जाता है कि आसनसोल निवासी डाक बम कांवरिया की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि मुंगेर जिले के हवेली खडगपुर निवासी मुख्य हत्यारा डाक बम की पत्नी का प्रेमी था। वह अपने तीन साथियों के साथ घटना को अंजाम देकर कोलकाता फरार हो गया था।

जानकारी के मुताबिक, बांका जिलान्तर्गत सुईया थाना अंतर्गत कांवरिया पथ में जिलेबिया पहाड और कौवादह के बीच नीमाटांड के पास गुरुवार की देर रात चाकू घोंप कर पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी डाक बम कांवरिया की हत्या कर दी गई थी। मृत कांवरिया की पहचान पश्चिम बंगाल के आसनसोल अंतर्गत हीरापुर थाना क्षेत्र के बरहमपुर गांव निवासी विजय कुमार सिंह (45 वर्ष) पिता सकलदीप सिंह के रूप में हुई।

स्थानीय ग्रामीण व पुलिस के सहयोग से जख्मी कांवरिया को रेफरल अस्पताल कटोरिया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कांवरिया विजय कुमार सिंह पिछले सात सालों से सावन के प्रत्येक सोमवार को डाक कांवर चढाते थे। इसके साथ ही वे प्रत्येक माह की पूर्णिमा को बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में जलाभिषेक भी करते थे। सुल्तानगंज से कांवर लेकर बाबा धाम जाने के क्रम में ही उनकी हत्या कर दी गई थी।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे। यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :बिहारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो