लाइव न्यूज़ :

तीन बच्चों की मां ने अपने मौसेरे भाई की आशिकी में पति को सुला दी मौत की नींद, गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 18, 2021 18:05 IST

मधुबनी पुलिस के अनुसार, महिला के आशिक सोनू ने प्रेमिका के कहने पर मासूक को शराब पिलाई और फिर तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसे मार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमधुबनी जिले के भैरवस्थान थाना के मेंहथ कजरा पुल के समीप मिली थी शख्स की लाशपुलिस की जांच के बाद हुए चौंकाने वाले खुलासे, गला रेत कर की गई थी हत्या

पटना: बिहार के मधुबनी जिले में तीन बच्चों की मां ने अपने मौसेरे भाई से आशिकी के चक्‍कर में दीवानगी की सारी हदें पार कर दी. महिला ने अशिक के चक्कर में अपने पति की हत्या कर दी. 

दरअसल, जिले के भैरवस्थान थाना के मेंहथ कजरा पुल के समीप झंझारपुर मेंहथ काली स्थान मधुबनी सड़क के किनारे झाड़ी से युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था. उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पूरा मामला सामने आ गया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की अहले सुबह में स्थानीय लोगों ने शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही भैरवस्थान पुलिस थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची. 

शव को उठाकर सड़क किनारे लाकर तफ्तीश में जुट गई. पुलिस ने जब अपनी जांच शुरू की तौ चौंकाने वाले खुलासे सामने आये. पुलिस के मुताबिक उक्त शव भगवतीपुर नाहर निवासी मो. अनीसुल के 30 वर्षीय पुत्र मो मासूक के रूप में पहचान की गई. पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी नसीमा खातून का अपने मौसेरे भाई मोहम्मद सोनू के साथ पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

पत्नी ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर करा दी हत्या

सोनू की उम्र भी 18 के करीब बताई जा रही है. दोनों ने मिलकर मासूक को रास्ते से हटाने की साजिश रची और मृतक की पत्नी ने ही तीन दोस्तों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिलवाया. इसमें उसकी मां ने भी साथ दिया. 

पुलिस के अनुसार, महिला के आशिक सोनू ने प्रेमिका के कहने पर मासूक को शराब पिलाई और फिर तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसे मेंहथ पुल के पास लाया. जहां मौका देखते ही धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई. 

पुलिस के मुताबिक शव नग्न अवस्था में था. सिर्फ एक शर्ट शरीर पर था. वहीं गर्दन आधे से कटा हुआ और शरीर पर कई जगहों पर गंभीर जख्म भी बना हुआ था. बताया जाता है कि सुनसान जगह पाकर उन्होंने गला रेतकर झाडी के गड्ढे में फेंक कर फरार हो गया था.

चचेरे भाई ने मामले में दर्ज कराई थी एफआईआर

उधर, युवक की हत्या मामले में उसके चचेरे भाई भगवतीपुर निवासी महबूब आलम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में मृतक मो. मासुक की पत्नी जसीमा खातुन, उसके ससुर झंझारपुर के कन्हौली निवासी मो. हीरा, साला मो. बब्लू, मो. कादीर, मो. सादीर, मो. वारिक, सास हदीशा खातुन एवं रैयाम गांव निवासी मो. सोनू को आरोपित किया गया है. 

प्राथमिकी में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि 14 सितंबर की रात उपर्युक्त सभी लोग भगवतीपुर के मनटोला में मो. मासुक के घर आए थे. सभी में विवाद चल रहा था. सब मिलकर जबर्दस्ती फैसला करने के नाम पर मो. मासुक को ले गए और 15 सितंबर की सुबह में उसका गला रेता शव मिला. 

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि रैयाम गांव निवासी मो. सोनू का मृतक की पत्नी जसीमा खातुन के साथ अवैध संबंध है, जिस कारण मृतक और उसकी पत्नी में दो-तीन वर्ष से अनबन चल रही थी. इधर, भैरवस्थान पुलिस ने मृतक की आरोपित सास हदीशा खातुन को गिरफ्तार कर लिया है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?