लाइव न्यूज़ :

बिहार में क्या फिर शुरू हुआ अपहरण का खेल? डॉक्टर के बाद मोबाइल कंपनी का मैनेजर लापता, व्हाट्सएप कर 2 दिनों में 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2023 16:01 IST

बिहारः कंपनी के एग्जक्यूटिव मैनेजर सौरभ सुमन पटना जंक्शन से रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। मोबाइल से ही व्हाट्सएप मैसेज कर 2 दिनों में 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अपहरण के बजाए गुमशुदगी बता रही है।पटना जंक्शन रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। 4 मार्च को बैठक करके रात में ट्रेन पकड़ने पटना जंक्शन पहुंचे।

पटनाःबिहार में एकबार फिर से दहशत का माहौल कायम होता जा रहा है। चार दिन से राजधानी पटना से गायब डाक्टर संजय कुमार का अभी पता भी पुलिस नही लगा पाई है, इसबीच अब एक नामी मोबाइल कंपनी के एग्जक्यूटिव मैनेजर सौरभ सुमन पटना जंक्शन से रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं।

पिछले तीन दिनों से उनका कुछ भी पता नहीं चल रहा है। परिवार का दावा है कि सौरभ सुमन का अपहरण कर लिया गया है। उनके मोबाइल से ही व्हाट्सएप मैसेज कर 2 दिनों में 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। हालांकि, पुलिस इसे अपहरण के बजाए गुमशुदगी बता रही है।

जबकि अपहरकर्ताओं के द्वारा मोबाइल पर मैसेज भेजकर अधिकारी के परिजनों से बड़ी फिरौती मांगे जाने की बात बताई जा रही है। रुपए भी किसी और के नहीं, बल्कि सौरभ सुमन के ही बैंक अकाउंट में भेजने को कहा गया है। परिवार को कहा गया है कि आपने ऐसा नहीं किया तो बेटे से हमेशा के लिए हाथ धो बैठने की धमकी उन्हें मिली है।

इस मामले में सोमवार को पटना जंक्शन रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। अब राजकीय रेल पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। सौरभ भागलपुर में ही नामी मोबाइल कंपनी के एग्जीक्यूटिव मैनेजर हैं। 3 मार्च को वो भागलपुर से पटना के लिए निकले थे। 4 मार्च को बैठक करके रात में ट्रेन पकड़ने पटना जंक्शन पहुंचे।

रात में करीब 9:30 बजे उन्होंने स्टेशन से ही अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की। बातचीत 20 मिनट तक हुई और अगली सुबह 5 मार्च को घर पहुंचने की बात कही लेकिन अब तक वो घर नहीं पहुंचे। इसके बाद से ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा है। वहीं, रंगदारी के रूप में 25 लाख रुपया मांगा गया है और रुपये नहीं देने पर शरीर का सारा अंग निकालकर बेच देने की बात कही गई है।

फोन पर ये भी कहा गया कि तुम्हारे हाथ में 2 दिन ही है। दो दिन के बाद कहानी खत्म। इस मैसेज पर मां ने व्हाट्सएप पर जवाब दिया कि हमको कैसे पता कि मेरा बेटा आपके पास है। हमको एक बार मेरे बेटे से बात करवाइए। पैसे का इंतजाम हम कर देंग। फिर सुमन का मोबाइल से भी एक मैसेज गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा