लाइव न्यूज़ :

बिहार के दानापुर में जेडीयू नेता दीपक मेहता की घर के सामने गोली मारकर हत्या, घटना के बाद जमकर बवाल और तोड़फोड़

By विनीत कुमार | Updated: March 29, 2022 11:50 IST

बिहार के दानापुर में सोमवार रात करीब 9.30 बजे जदयू के नेता दीपक मेहता की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब वे खाना खाकर रात में अपने घर के कैंपस में टहल रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देदानापुर के नासरीगंज मिथिला कॉलोनी मोड़ के समीप घर के मेन गेट पर हुई दीपक मेहता की हत्या। घटना के बाद स्थानीय स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया, पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़।बाइक से आए थे चार से पांच शूटर, पुलिस अपराधियों की कर रही तलाश, सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में सोमवार को अपराधियों ने गोली मारकर सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता दीपक मेहता की हत्या कर दी। दीपक मेहता जदयू के दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष भी थे। बदमाशों ने दीपक मेहता को उनके नासरीगंज स्थित घर के बाहर ही गोली मारी। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

सामने आई जानकारी के अनुसार दीपक मेहता को गोली उस समय मारी गई जब वे नासरीगंज मिथिला कॉलोनी मोड़ के समीप अपने घर के मेन गेट पर खड़े थे। इस घटना के बाद स्थानीय स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया और अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की। नासरीगंज पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की गई। 

इसके अलावा दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग को जाम कर आगजनी की गई। सड़क पर कई गाड़ियों और जेसीबी के शीशे तोड़ डाले गए। हालात को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रात में की गई। पुलिस इस वारदात के पीछे जमीन विवाद से लेकर चुनावी रंजिश सहित कई पहलुओं पर जांच कर रही है। 

रात साढ़े नौ बजे के करीब हुई घटना, बाइक से आए थे शूटर

बताया जा रहा है कि दीपक रात का खान खाकर करीब साढ़े नौ बजे अपने ही घर के कैंपस में टहल रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक से बालू आया। इसके अंदर आने के लिए उन्होंने गेट खुलवाया। ट्रंक अंदर आ ही रहा था कि दो बाइक पर सवार चार से पांच अपराधी भी पहुंच गए। जब तक कोई कुछ समझ पाता, एक अपराधी ने बाइक से उतरकर फायरिंग शुरू कर दी।

दीपक के सिर और सीने में गोली लगी जिससे वे वहीं पर गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें पटना के राजाबाजार स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दीपक को गोली मारने वाले शूटरों की उम्र 17 से 18 साल के आसपास थी। इस वारदात के बाद पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाल रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचारहत्याजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला