लाइव न्यूज़ :

बिहार की जेलों में छापेमारी, 125 कैदी को अन्य जेलों में भेजा गया, 14 कारा कर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: April 7, 2022 21:23 IST

बिहार कारा महानिरीक्षक कार्यालय से बृहस्पतिवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक छह अप्रैल को विभिन्न जिलों के जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी के बाद उनके द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पटना के बेऊर स्थित आदर्श केन्द्रीय कारा के 12 पर कार्रवाई होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकुल 125 बंदियों के प्रशासनिक आधार पर अन्य कारागारों में स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है।14 कर्मियों को चिह्नित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। जेलों में अवैध गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सके।

पटनाः बिहार की विभिन्न जेलों में छापेमारी के एक दिन बाद 125 बंदियों को अन्य जेलों में स्थानांतरित करने और छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित सामग्री मिलने के मामले में 14 कारा कर्मियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

 

बिहार कारा महानिरीक्षक कार्यालय से बृहस्पतिवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक छह अप्रैल को विभिन्न जिलों के जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी के बाद उनके द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पटना के बेऊर स्थित आदर्श केन्द्रीय कारा के 12 पर कार्रवाई होगी।

गया केन्द्रीय कारा के 32, बक्सर केन्द्रीय कारा के 25, भागलपुर स्थित शहीद जुब्बा सहनी केन्द्रीय कारा के छह, भागलपुर स्थित विशेष केन्द्रीय कारा के एक, सीतामढ़ी मंडल कारा के 20, आरा मंडल कारा के 15, छपरा मंडल कारा के छह, हाजीपुर मंडल कारा के पांच एवं सासाराम मंडल कारा के तीन यानी कुल 125 बंदियों के प्रशासनिक आधार पर अन्य कारागारों में स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है।

इसके अतिरिक्त उक्त छापेमारी में काराओं में प्रतिबंधित सामग्रियों की बरामदगी के मामले में 14 कर्मियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देश पर गृह विभाग (कारा) ने सभी जिला पदाधिकारी एवं सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को अपने-अपने क्षेत्राधीन कारागारों का संयुक्त रूप से जांच करने का निर्देश पांच अप्रैल को दिया था।

ताकि जेलों में अवैध गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सके। उक्ता निर्देश पर छह अप्रैल को राज्य के विभिन्न जेलों में छापेमारी की कार्रवाई की गई थी और इस दौरान मोबाइल फोन, डाटा केबल आदि प्रतिबंधित सामग्री कैदियों के पास से मिली थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो