लाइव न्यूज़ :

बिहार: पति को बंधक बनाकर पत्नी से किया गैंगरेप, तीन लोगों पर FIR दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: August 30, 2018 18:46 IST

बताया जाता है कि दीनाभद्री मेला देखने गई एक महिला से कुछ लोगों ने पहले सामूहिक दुष्कर्म किया, विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी।

Open in App

पटना, 30 अगस्त:बिहार के सुपौल सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। घटना जिले के छातापुर इलाके की है जहां महिला के पति के सामने ही इस घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ नाच देखकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने उसके पति को बंधक बना लिया और पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। 

बताया जाता है कि दीनाभद्री मेला देखने गई एक महिला से कुछ लोगों ने पहले सामूहिक दुष्कर्म किया, विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। हवसी युवकों ने पहले उसके पति को मार कर अधमरा कर वहीं छोड़ दिया। इसी बीच सितुहर के दो युवक सऔर उसके दो दोस्तों ने मिलकर उसे जबरन टेम्पो में बैठाया और कोसी बांध किनारे ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दरिंदों ने उसके मुंह में कपडा ठूंस दिया।

पीड़िता ने बताया कि बेहोशी की हालात में दो लोगों ने उसे घर पहुंचाया। तीन आरोपियों की पहचान हो गई है। परिजनों ने पीडिता को अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के बाद वो अपने परिजनों के साथ घर लौट गई है। पीडिता ने बताया कि 26 अगस्त को अपने मायके भाई को राखी बांधने गई थी। यहां अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर उससे सुरक्षा का वचन भी लिया था। 28 अगस्त की रात मायके के बगल में ही वो अपने पति के साथ नाटक देखने गई थी। यहां से वापस आने के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया।

बताया जा रहा है कि रसूखदार परिवार के दरिंदों ने शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया है। लिहाजा गांव में मारपीट की घटना बता कर मामले को रफा-दफा करने का भी प्रयास किया गया। लेकिन गांव में मामला नहीं सुलझने पर थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छातापुर थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने बताया कि मामले को लेकर कांड संख्या 263/18 दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में तीन नामजद एवं दो अज्ञात हैं। पीडिता को मेडिकल एवं 164 के बयान के लिए सुपौल भेजा गया है। फिलहाल पीडिता सुपौल अल्पावास गृह में है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं, सुपौल के एएसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि थानाध्यक्ष ने बताया कि एक महिला ने थाने में आकर मारपीट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। इस मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :गैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?