लाइव न्यूज़ :

अवैध बालू खननः अपराधियों और पुलिस में मुठभेड़, 32 अरेस्ट, राइफल, 21 गोलियां, 12 जेसीबी मशीन, आठ बाइक और 22 मोबाइल जब्त

By एस पी सिन्हा | Updated: April 14, 2022 17:54 IST

बिहार में भोजपुर के कोइलवर और पटना के बिहटा व मनेर इलाके में हथियार के बल पर अवैध खनन करते थे और रंगदारी भी वसूलते थे.

Open in App
ठळक मुद्देमनेर के 84 इलाकों में बालू के अवैध खनन का बड़ा कारोबार होता है.पुलिस पर गोलियां बरसनी शुरू हो गई.कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है. 

पटनाः खान एवं भू-तत्व विभाग की कोशिशों के बावजूद बिहार में बालू का अवैध खनन रुक नहीं रहा है. इसी कड़ी में पटना पुलिस और एसटीएफ ने अवैध बालू खनन करने वाले माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

 

एसटीएफ ने पटना के बिहटा स्थित अमनाबाद के सोन दियारा इलाके में छापेमारी कर एक साथ 32 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से राइफल, 21 गोलियां, 12 जेसीबी मशीन, आठ बाइक और 22 मोबाइल फोन जब्त किए नए हैं.

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार ये अपराधी भोजपुर के कोइलवर और पटना के बिहटा व मनेर इलाके में हथियार के बल पर अवैध खनन करते थे और रंगदारी भी वसूलते थे. अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि बिहटा के अमनाबाद और मनेर के 84 इलाकों में बालू के अवैध खनन का बड़ा कारोबार होता है.

इस काले कारोबार की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस कार्रवाई के लिए जाती है तो अक्सर पुलिस पर हमले किये जाते रहे हैं.  आज खनन विभाग के पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में एसटीएफ ने सोन नदी के बालू का अवैध तरीके से खनन व कारोबार करने वाले माफियाओं पर दबिश डाला. माफियाओं के गढ़ में जब एसटीएफ कार्रवाई के लिए पहुंची तो पुलिस पर गोलियां बरसनी शुरू हो गई.

जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. दोनों तरफ से गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका थर्रा गया. कहा जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान माफियाओं ने कुछ हथियार सोन नदी में फेंक दिए. घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने की है. इस कार्रवाई के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए