लाइव न्यूज़ :

बिहार: 4 दिन पहले घर से गायब बच्ची का मिला शव, हैवानियत की आशंका, शव को एसिड से जलाया

By एस पी सिन्हा | Updated: May 20, 2023 18:30 IST

बच्ची चौथी क्लास में पढ़ती थी। वह 16 मई को घर से स्कूल के लिए निकली थी। दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसका शव शनिवार, 20 मई को सुबह घर के पीछे ही केले और भांग के पौधों के बीच पड़ा मिला।

Open in App
ठळक मुद्दे4 दिन पहले घर से गायब हुई 9 साल की बच्ची का शव मिलाबच्ची के शव को एसिड से जलाया गया है, एक हाथ की 4 उंगलियों को भी काटा गयाआशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई है

पटना:  बिहार में वैशाली जिले के जंदाहा थाना इलाके में 4 दिन पहले घर से गायब हुई 9 साल की बच्ची का शव उसके ही घर के पीछे से बरामद हुआ है। बच्ची चौथी क्लास में पढ़ती थी। वह 16 मई को घर से स्कूल के लिए निकली थी। दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसका शव शनिवार, 20 मई को सुबह घर के पीछे ही केले और भांग के पौधों के बीच पड़ा मिला।

हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए बच्ची के शव को एसिड से जलाया गया है। बच्ची के एक हाथ की 4 उंगलियों को भी काटा गया है। मृत बच्ची के दादा ने बताया कि उनकी पोती चौथी कक्षा में पढ़ती थी। 4 दिन पहले वह स्कूल गई थी लेकिन घर लौटकर नहीं आई। काफी खोजबीन लेकिन नहीं मिली। आज उसकी लाश देख रौंगटे खड़े हो गए। आशंका है उसके साथ हैवानियत की गई।

आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई। साक्ष्य नष्ट करने के लिए लाश को एसिड से जला दिया। इतना ही नहीं हैवानों ने उसके दाहिने हाथ की चार उंगलियों को भी काट लिया। वह स्कूल ड्रेस पहनकर घर से निकली थी। इसी से उसकी पहचान की गई है। शनिवार सुबह लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

इधर, सूचना मिलते ही जंदाहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। लाश की हालत देखकर पुलिस ने फौरन एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम बुलाई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। दिल दहला देने वाली घटना से इलाके के लोगों में रोष है।

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए