लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime News: प्यार में सब जायज..., मुझे प्रेमी चाहिए, हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी, पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सुरेश शर्मा की बहु रूपा शर्मा ने ऐसी रची साजिश

By एस पी सिन्हा | Updated: July 27, 2024 15:12 IST

Bihar Crime News: एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि रूपा आत्मसमर्पण नहीं करती हैं या गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देरूपा के दिल्ली से मुंबई निकल जाने की पुलिस को सूचना मिली है।संस्कृति वर्मा का पति आर्यन वर्मा रूपा शर्मा के ऑटोमोबाइल एजेंसी में काम करता था।संस्कृति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया गया था।

Bihar Crime News: बिहार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता सुरेश शर्मा की बहु रुपा शर्मा का इश्क में खतरनाक खेल खेले जाने का मामला उजागर हुआ है। रूपा शर्मा ने प्रेमी को पाने के लिए उसकी पत्नी की हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी दी थी। हालांकि वह अभी फरार हैं। अब रूपा देवी के नाम कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। बेला थानेदार सह केस की आईओ रंजना वर्मा ने शुक्रवार को कोर्ट से वारंट प्राप्त किया। अब रूपा की गिरफ्तारी के लिए आईजी शिवदीप वामनराव लांडे से आदेश लेकर पुलिस टीम दिल्ली रवाना होगी। इस बीच रूपा के दिल्ली से मुंबई निकल जाने की पुलिस को सूचना मिली है। इस मामले में एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि रूपा आत्मसमर्पण नहीं करती हैं या उसकी गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि संस्कृति वर्मा का पति आर्यन वर्मा रूपा शर्मा के ऑटोमोबाइल एजेंसी में काम करता था। रूपा शर्मा को आर्यन से विशेष लगाव हो गया था। इस बात की सूचना संस्कृति को भी मिली थी। बीच में आर्यन ने रूपा की एजेंसी को छोड़ दिया था। हालांकि रूपा आर्यन को पाना चाहती थी। इसी को लेकर संस्कृति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया गया था।

संस्कृति को रास्ते से हटाने के लिए रूपा ने अपनी एजेंसी में काम करने वाले अभिनित कुमार उर्फ सन्नी का इस्तेमाल किया। अभिनीत ने अपने सहयोगी शिवशेख को इस कांड के लिए बताया तो 10 लाख रुपये में डील हुई। हालांकि यह बात भी सामने आई है कि आर्यन रूपा से प्यार नहीं करता था। रूपा का एकतरफा प्यार था।

गोली लगने से घायल संस्कृति वर्मा ने जेल में हुए आरोपितों के पहचान परेड में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कुंदन पासवान के सामने वैशाली जिले के सराय थाना के पौरा तिवारी टोला निवासी कृष्णकांत मिश्रा को पहचाना। बताया कि गोली मारने वाले तीन शूटर में यह भी शामिल था। इसके हाथ में पिस्टल थी, जिससे गोली चलाई थी।

वहीं, सदर थाना के रामदयालूनगर भिखनपुरा निवासी तुषार वर्मा और मनियारी थाना के छितरौली निवासी अभिनीत कुमार उर्फ सन्नी के संबंध में कहा कि ये दोनों उसके पति आर्यन वर्मा के साथ रूपा की एजेंसी में काम करते थे। मनियारी थाना के पुरुषोत्तमपुर निवासी आरोपित शिवशेख को संस्कृति ने नहीं पहचाना।

उधर,10 लाख में साढ़े तीन लाख रुपये शूटर को अदा किए गए। इसके बाद शूटर ने बीते 25 जून को बेला फेज वन इलाके में संस्था में काम करने जा रही कंप्यूटर ऑपरेटर संस्कृति को गाली मारी। उसे तीन शूटर ने तीन गोलियां मारी थी। हालांकि, इलाज के बाद वह बच गई।

संस्कृति ने रूपा को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसएसपी राकेश कुमार ने कहा है कि फरार रूपा शर्मा की गिरफ्तारी की जाएगी और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सुरेश शर्मा नीतीश कुमार की सरकार में दो बार नगर विकास मंत्री रहे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास